- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bridgestone India Inaugurates Nature Interpretation Centre At Its Kheda Plant
ब्रिजस्टोन इंडिया के खेड़ा प्लांट में ‘नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर’ का उद्घाटन, प्रकृति संरक्षण पर जोर
इस सेंटर में वर्कशॉप, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक आयोजन किए जाएंगे, जिससे यह प्रकृति से संबंधित ज्ञान पाने का एक हब बनकर सामने आएगा। हाल ही में यहां छात्रों को आमंत्रित किया गया था।
- Written By: मनोज आर्या

(खेड़ा प्लांट में बने तितली उद्यान)
Madhya Pradesh News: ब्रिजस्टोन इंडिया ने अपने खेड़ा प्लांट में बने तितली उद्यान (बटरफ्लाई गार्डन) में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया है। इससे पारिस्थितिकी संरक्षण (इकोलॉजिकल कन्जर्वेशन) और पर्यावरणीय शिक्षा (एनवायरमेंटल एजुकेशन) को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। यह नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर मिट्टी से बना एक इको-फ्रेंडली घर है।
इसे इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे जैव विविधता के बारे में सीखने में मदद मिले। इसे 3डी मॉडल्स, इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड और एक शैक्षणिक संसाधन क्षेत्र (एजुकेशनल रिसोर्स एरिया) से लैस किया गया है। इस रिसोर्स एरिया में किताबें, हर्बेरियम और प्रशिक्षण के लिए जरूरी सामान उपलब्ध होंगे।
जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक आयोजन
इस सेंटर में वर्कशॉप, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक आयोजन किए जाएंगे, जिससे यह प्रकृति से संबंधित ज्ञान पाने का एक हब बनकर सामने आएगा। हाल ही में यहां स्थानीय स्कूलों के 70 से अधिक छात्रों को आमंत्रित किया गया था। छात्रों को जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक अनुभव मिला। यह केंद्र 1.23 एकड़ में बने ब्रिजस्टोन तितली उद्यान में स्थित है। यहां 7,000 से ज्यादा स्थानीय पौधे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी

इस बाग से तितलियों, पक्षियों, सरीसृपों, स्तनधारी जीवों व अन्य परागण कीटों (पॉलिनेटर्स) की समृद्ध पारिस्थितिकी को समर्थन मिलता है। बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) की ओर से किए गए एक मूल्यांकन में इस बाग की पारिस्थितिकी सफलता की तस्वीर सामने आई थी। अपनी शुरुआत से अब तक यहां तितलियों की प्रजाति 44 से 68 और पक्षियों की प्रजाति 40 से 46 हो गई है। इनमें से कई पक्षी खेड़ा क्षेत्र में पहली बार देखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: आपका नाम भी तो नहीं कट गया? 3 राज्यों में 93 लाख वोटर्स लिस्ट से बाहर, SIR ड्राफ्ट ने उड़ाए होश
उद्योग और प्रकृति के बीच सामंजस्य
ब्रिजस्टोन तितली उद्यान और नया नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर मिलकर इस बात का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं कि किस तरह से उद्योगों और प्रकृति को सामंजस्य के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। इनसे पर्यावरण के अनुकूल विकास एवं समाज पर सकारात्मक प्रभाव को लेकर ब्रिजस्टोन के लक्ष्य को भी मजबूती मिली है।
Bridgestone india inaugurates nature interpretation centre at its kheda plant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM










