वायरल वीडियो विवाद पर मुस्लिम त्योहार कमेटी का विरोध, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
Bhopal News: भोपाल में वायरल वीडियो पर विवाद बढ़ गया है। मुस्लिम त्योहार कमेटी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई न होने पर इकबाल मैदान में बड़े प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
वायरल वीडियो के चलते चक्काजाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Viral Video Controversy: भोपाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वीडियो में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कड़ा एतराज जताया है। कमेटी का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव और आपसी वैमनस्य को बढ़ावा दे सकती हैं।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन कानून और संविधान से ऊपर होकर काम कर रहे हैं तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने यह भी कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और शांति प्रभावित होने की आशंका है।
कमेटी ने प्रशासन के सामने रखी यह मांग
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखीं। बता दें की कमेटी ने प्रशासन के सामने मांग रखी कि वायरल वीडियो की तत्काल जांच की जाए और संबंधित व्यक्तियों पर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
Wheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
CM मोहन यादव की अपील, ‘हर घर योग’ अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव
भोजशाला विवाद में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; अब ‘मंदिर’ या ‘मस्जिद’ पर आ सकता है बड़ा निर्णय
बरगी क्रूज़ हादसे को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाई लेवल कमेटी करेगी जांच
बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में संगठन
मुस्लिम संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आरोपियों की नामजद गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई, तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठनों ने ऐलान किया कि आने वाले जुमे के दिन इकबाल मैदान में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Wheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि सात से अधिक थाना प्रभारी और कई एसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर निगरानी करते दिखाई दिए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
