हमीदिया विवाद: नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- डर और शर्म का विषय बन गई है MP की स्वास्थ्य व्यवस्था
Umang Attacks Government: हमीदिया अस्पताल में लापरवाही के 2 मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर ध्यान ना देने का आरोप लगाया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
उमंग सिंघार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Hamidia Hospital Controversy: मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से जुड़े हालिया मामलों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
उमंग सिंघार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब इलाज नहीं, बल्कि मरीजों के लिए डर और प्रदेश के लिए शर्म का विषय बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमीदिया अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शव की सिलाई का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसी अस्पताल के बर्न यूनिट में 90 प्रतिशत तक जले मरीजों की सर्जरी कूलर की हवा में की जा रही है, क्योंकि पिछले छह महीने से एयर कंडीशनर बंद पड़े हैं।
AC लग्जरी नहीं, संजीवनी
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि डॉक्टर खुद कह रहे हैं कि बर्न वार्ड में AC कोई लग्जरी नहीं, बल्कि मरीजों के लिए संजीवनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
इंदौर दूषित पानी मामला: PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 240 में से 98% वाटर सैंपल हुए फेल
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब इलाज नहीं, बल्कि मरीजों के लिए डर और प्रदेश के लिए शर्म का विषय बन चुकी है। एक तरफ भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मोर्चरी के बाहर शव की सिलाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ उसी हमीदिया के बर्न यूनिट में 90% तक जले मरीजों की सर्जरी कूलर की… — Umang Singhar (@UmangSinghar) May 29, 2026
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बदतर कर दिया
उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार करोड़ों रुपए विज्ञापन, इवेंट मैनेजमेंट और छवि चमकाने में खर्च कर रही है, लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य जिम्मेदारियों से लगातार गायब रहने वाले स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बद से बदतर बना दिया है।
ये भी पढ़ें : ‘नल है पर जल नहीं’ बनकर रह गई ‘हर घर नल-जल’ योजना, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे दर्जनों गांव, प्रशासन पर असर नहीं
सामने आ रहीं अमानवीय तस्वीरें
उन्होंने कहा कि जहां मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए, वहां अव्यवस्था, लापरवाही और अमानवीय तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि यदि राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया की यह स्थिति है, तो प्रदेश के अन्य जिलों के अस्पतालों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
