Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी: 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, 19 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत

MP Rain Update: मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश नहीं होने से 35 जिलों में वर्षा सामान्य से कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई के बाद तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 16, 2026 | 07:30 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से भारी या अति भारी बारिश नहीं होने के कारण कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे चला गया है। खासतौर पर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं, जिससे खेती और जल स्रोतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 270.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश पर दिखाई दे रहा है, जहां सामान्य से करीब 24 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इसके विपरीत पश्चिमी हिस्से में बारिश सामान्य से लगभग 2 प्रतिशत अधिक रही है।

35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा

जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी साफ नजर आ रही है। जबलपुर समेत प्रदेश के करीब 35 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक वर्षा का रिकॉर्ड सामान्य से नीचे बना हुआ है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मानसून की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO

MP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला

‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी

19 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी एक नई निम्न दाब प्रणाली विकसित हो रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मानसून दोबारा जोर पकड़ सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

गुरुवार को इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में गर्मी का असर

इधर कुछ जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें : ‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO

जून में भी सामान्य से कम हुई थी बारिश

गौरतलब है कि जून में भी प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआत में हुई तेज बारिश से स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन पिछले सात दिनों से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण वर्षा का आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

Mp rain update 35 districts rain deficit heavy rain likely after 19 july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh News
  • monsoon alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.