सायोनी का गीत ममता को ले डूबा! उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज; बताई TMC की हार की वजह
Uma Bharti On Bengal Chunav: बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने बीजेपी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने TMC को मिली हार के लिए सायोनी घोष के गीत को जिम्मेदार ठहराया।
- Written By: सजल रघुवंशी
उमा भारती और सायोनी घोष (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uma Bharti on West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बीजेपी की जीत पर बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को मिली हार के लिए पार्टी की सांसद सायोनी घोष के एक गीत को जिम्मेदार ठहराया।
उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत तो पहले से ही तय थी लेकिन तृणमूल कांग्रेस की इस नेता के गीत ने पार्टी को और नुकसान पहुंचाया और यही गीत ममता बनर्जी को ले डूबा।
उमा भारती ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में सायोनी घोष का एक वीडियो साझा किया, जो चुनाव प्रचार के दौरान की एक सभा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सायोनी घोष मंच से एक गीत गाकर मतदाताओं को संबोधित करती नजर आती हैं। जादवपुर सीट से सांसद का यह वीडियो चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहा था। गीत के हिंदी में बोल थे “मेरी आंखों में काबा और दिल में मदीना है”। इसी को लेकर उमा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि यही गीत ममता बनर्जी को ले डूबा।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा हाई! अभिषेक बनर्जी पहुंचे स्पीकर के पास, रद्द होगी बागी सांसदों की सदस्यता?
Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच
Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल
1. बंगाल की जीत के लिए मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन नवीन जी और बंगाल के असंख्य कार्यकर्ताओं को बधाई एवं अभिनंदन।
2. अबकी बार जीत तो हमारी होनी ही थी लेकिन ममता बनर्जी की ही पार्टी की एक सांसद का यह गाना ममता जी को ले डूबा। @BJP4India @BJP4Bengal @PMOIndia @narendramodi @AmitShah… pic.twitter.com/NhjfJmg9Eb — Uma Bharti (@umasribharti) May 4, 2026
सायोनी घोष के गीत पर मचा था बवाल
जब सायोनी घोष का यह गीत(मेरी आंखों में काबा और दिल में मदीना है) सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा, तब इसे लेकर विवाद भी बढ़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए आरोप लगाया कि यह कदम खास तौर पर मुस्लिम वोट बैंक को प्रभावित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस गीत को उन क्षेत्रों में अधिक प्रचारित किया, जहां मुस्लिम आबादी का प्रभाव ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: MP बनेगा देश का ‘मिल्क कैपिटल’, 50 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य; सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
पश्चिम बंगाल चुनाव में काफी चर्चा में रहीं सायोनी
सायोनी घोष 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक प्रमुख चेहरे के रूप में सामने आईं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और उनके बेबाक अंदाज, प्रभावी भाषण शैली और सक्रिय प्रचार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उनकी शैली, व्यक्तित्व और लगातार चुनावी सक्रियता के चलते कई राजनीतिक हलकों में उन्हें ममता बनर्जी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जाने लगा। साल 1993 में जन्मी सयोनी का राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन बाद में अभिनय से राजनीति की ओर रुख करते हुए सक्रिय राजनीति में कदम रखा और अब एक प्रमुख नेता के रूप में उभर रही हैं।
