ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
Twisha Second Postmortem: ट्विशा शर्मा का सेकंड पोस्टमॉर्टम रविवार को एम्स भोपाल में होगा। एम्स दिल्ली की वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम सेंकड पोस्टमॉर्टम करेगी। स्पेशलिस्ट की ये टीम आज रात तक भोपाल पहुंचेगी।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
ट्विशा शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। रविवार को एम्स भोपाल में ट्विशा के शरीर का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, लेकिन इस बार पोस्टमॉर्टम एम्स दिल्ली से आई वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम करेगी।
इधर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने रविवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने AIIMS दिल्ली के निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने की अनुमति दी थी।
देर रात तक भोपाल पहुंचेगी टीम
AIIMS दिल्ली के फोरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने निदेशक की मंजूरी के बाद चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया है। यही टीम ट्विशा शर्मा का सेकेंड पोस्टमॉर्टम करेगी। मेडिकल बोर्ड की टीम अत्याधुनिक फोरेंसिक उपकरणों के साथ रविवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से रवाना होगी और देर रात तक भोपाल पहुंचने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
पूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
DGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
एम्स में ही होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम
इधर, भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम एम्स भोपाल में ही कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) कर रहा है और पुलिस लगातार उनके संपर्क में है। मामले में सभी कार्रवाई वैधानिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
ये भी पढ़ें : MP में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी रेडियोग्राफर बना ‘डॉक्टर’ बनाने वाला मास्टरमाइंड
परिजनों के आरोपों पर कमिश्नर का बयान
ट्विशा शर्मा के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी पुलिस कमिश्नर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भोपाल पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और जांच में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। ट्विशा की हाइट को लेकर उठे सवालों पर भी कमिश्नर ने जवाब दिया। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की वास्तविक हाइट 5.73 इंच थी, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 5.7 इंच दर्ज की गई है। इस पर संजय कुमार ने कहा कि इस अंतर से जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और इससे मामले की जांच दिशा नहीं बदलती।
