Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिटायर्ड जज का ‘दबाव’! नहीं मिल रहा वकीलों का साथ; ट्विशा के परिवार ने CM हाउस के बाहर किया प्रदर्शन

Bhopal News: ट्विशा शर्मा मामले में न्याय की गुहार लेकर परिजन रविवार को सीएम हाउस पहुंचे। परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष में रिटायर्ड जज होने के कारण जांच प्रभावित हो रही है।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 17, 2026 | 03:31 PM

ट्विशा शर्मा के परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर किया प्रदर्शन (सोर्स- नवभआरत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Bhopal Death Case Protest Outside CM House: राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में लगातार नए खुलासे और अपडेट सामने आ रहे हैं। मामले की जांच को लेकर ट्विशा शर्मा के परिजन रविवार, 17 मई 2026 को सीएम निवास पहुंचे।

परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के दबाव के कारण केस की जांच धीमी पड़ गई है। परिजनों ने कहा कि ट्विशा की सास रिटायर्ड जज और उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिसकी वजह से उनका प्रभाव ज्यादा है। ऐसे में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए परिवार ने मामले को भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है।

किसी भी वकील ने सहयोग नहीं किया- ट्विशा शर्मा के परिजन

द्विशा शर्मा के परिवार ने कहा कि कोर्ट में भी किसी वकील ने उनका सहयोग नहीं किया। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने दहेज मृत्यु और प्रताड़ना के मामले में रिटायर्ड जज और उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जबकि मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

MP में ‘डिजिटल न्याय’ का नया दौर, कोर्ट से जमानत मिलते ही 10 मिनट में होगी रिहाई; 1 मिनट में मिलेगी ऑर्डर कॉपी

कुर्ता-पायजामा पहनकर पूजा में शामिल हुए कलेक्टर और SP, भोजशाला में दूसरे दिन भी भव्य अनुष्ठान- देखें VIDEO

Shivpuri News: मेरे बाद कौन करेगा पिंडदान? खुद का किया मृत्युभोज, निमंत्रण पत्र में लिखी दुख भरी शायरी

भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार

परिवार ने शव लेने से किया इनकार

ट्विशा शर्मा के परिजन क्रिमिनल वकील दामाद समर्थ सिंह और सास गिरिबला सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर पिछले पांच दिनों से अड़े हुए हैं। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कठोर कदम नहीं उठाए जाते, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। इसी नाराजगी के चलते परिजनों ने ट्विशा का शव लेने से भी इनकार कर दिया है। यही वजह है कि अब तक न तो पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सकी है और न ही अंतिम संस्कार किया जा सका है।

यह भी पढ़ें: MP में ‘डिजिटल न्याय’ का नया दौर, कोर्ट से जमानत मिलते ही 10 मिनट में होगी रिहाई; 1 मिनट में मिलेगी ऑर्डर कॉपी

अब इस मामले में सोमवार को होगी कोर्ट में सुनवाई

राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में सास गिरिबला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जमानत मिलने के बाद से ही परिजनों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार यानी 18 मई को प्रस्तावित है। वहीं, केस की जांच फिलहाल एसआईटी द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्विशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ले जाया जाएगा।

Twisha sharma death case protest outside cm house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 03:31 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.