Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ बना देश का गौरव: डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार

Ujjain Trinetra Project: जयपुर में 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में उज्जैन के एआई-आधारित 'त्रिनेत्र' मॉडल को मिला गोल्ड, देशभर के शहरों की सुरक्षा और स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: Jul 03, 2026 | 12:17 PM

'त्रिनेत्र' को डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार,सोर्स : सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

National e-Governance Award 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 2 दिवसीय 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में लागू किए गए एआई-आधारित एकीकृत निगरानी तंत्र “त्रिनेत्र” (TRINETRA) को प्रतिष्ठित स्वर्ण (गोल्ड) पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

सफलता की कहानी और प्रस्तुति

उज्जैन कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रौशन कुमार सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और उज्जैन प्रशासन व आईटी टीम के सामूहिक परिश्रम को दिया। सम्मेलन के पहले दिन कलेक्टर श्री सिंह ने “त्रिनेत्र” परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया, जिसे वहां मौजूद विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से सराहा।

राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल का विस्तार

इस उपलब्धि पर केंद्र सरकार ने भी मुहर लगा दी है। अब उज्जैन का स्वदेशी एआई-आधारित “त्रिनेत्र” मॉडल देश के अन्य शहरों के लिए भी सुरक्षा और स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का आधार बनेगा। इस महत्वपूर्ण कदम को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और उज्जैन प्रशासन के बीच एक एमओयू (MOU) हस्ताक्षरित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

अल्प वर्षा से घबराएं नहीं, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से करें मुकाबला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

नर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी

यह भी पढ़ें : ई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित

पुरस्कार वितरण समारोह

सम्मेलन के समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह उपलब्धि न केवल उज्जैन के तकनीकी नवाचार को दर्शाती है, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

Ujjain trinetra wins national e governance gold award 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • IAS officers
  • Madhya Pradesh
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.