भोपाल के ‘अति सुरक्षित’ 74 बंगले इलाके में बड़ी वारदात: सांची पार्लर में चोरी, CCTV और DVR भी ले उड़े बदमाश
Bhopal VVIP Area Crime : भोपाल के VVIP 74 बंगले में स्थित सांची पार्लर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश नकदी के साथ CCTV की DVR भी ले गए। इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सांची पार्लर (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal 74 Bangla Theft Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे संवेदनशील और वीवीआईपी माने जाने वाले ’74 बंगले’ इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। सुरक्षा के सख्त इंतजामों और हर पल पुलिस की पैनी नजर रहने वाले इस क्षेत्र में साँची पार्लर को निशाना बनाया गया है। चोरों ने न केवल पार्लर से नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग वाली डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में स्थित सांची पार्लर का ताला तोड़ा। पार्लर में रखे 40 से 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने इलाके में लगे सुरक्षा तंत्र को चकमा देते हुए बड़ी ही सफाई से सीसीटीवी की हार्ड ड्राइव और डीवीआर को भी निकाल लिया, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।
वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा पर सवाल
यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर है क्योंकि यह क्षेत्र राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल लोगों का निवास स्थान है। जहा चोरी हुई है, उसके ठीक पास पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बंगला स्थित है। सांची पार्लर के ठीक सामने वरिष्ठ मंत्री कृष्णा गौर और अनसुइया उइके का आधिकारिक बंगला है। यह इलाका 24 घंटे पुलिस की सख्त निगरानी और सुरक्षा घेरे में रहता है। इसके बावजूद, चोरों का बेखौफ होकर घटना को अंजाम देना स्थानीय पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।
सम्बंधित ख़बरें
खरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति के दौरे के बाद गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत, जीतू पटवारी ने आदिवासी मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। फिलहाल, आसपास के अन्य बंगलों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों का पता लगाया जा सके। आम जनता के बीच अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब वीवीआईपी जोन ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करें?
