-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Jitu Patwari Targets Mp Government Over Tribal Issues Seeks High Level Probe
राष्ट्रपति के दौरे के बाद गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत, जीतू पटवारी ने आदिवासी मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
MP Politics News: जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति के MP दौरे के बाद आदिवासी मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आदिवासी जमीन, महिलाओं के लापता होने और बैकलॉग पदों को लेकर जांच की मांग की है।

जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jitu Patwari Tribal Issues Demand Probe: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश दौरे के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति के बयानों का स्वागत करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर आदिवासी मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। पटवारी ने कहा कि आदिवासी अस्मिता, भूमि अधिकार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।
जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति के बयान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से अलग हटकर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहना उनके समुदाय का अपमान है और कांग्रेस हमेशा से इस शब्दावली का विरोध करती आई है। पटवारी ने कहा, “राष्ट्रपति ने कांग्रेस की इस भावना को आत्मसात किया है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।”
जमीन बिक्री और घोटालों की जांच की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की 1 लाख 36 हजार हेक्टेयर जमीन बीजेपी विधायकों, मंत्रियों और उद्योगपतियों की मिलीभगत से बेची गई है। उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में इस पर संज्ञान लेने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संकल्प दोहराया कि 2028 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पूरे मामले की गहन समीक्षा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
छतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
सांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
पटवारी की प्रमुख मांगें और मुद्दे
- शिक्षा का अधिकार: आदिवासियों के लिए शिक्षा को लेकर विशेष कानून बने और उन्हें मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
- बैकलॉग पद: एससी और आदिवासी समाज के खाली पड़े बैकलॉग पदों को तुरंत भरा जाए, अन्यथा यह समाज के प्रति अपराध है।
- लापता महिलाओं का मुद्दा: प्रदेश से पौने तीन लाख आदिवासी महिलाओं के गायब होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक इनका कोई सत्यापन या सुराग नहीं मिला है।
‘नौसिखिया’ टिप्पणी पर पलटवार
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ‘नौसिखिया’ वाले बयान पर पटवारी ने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री मोहन यादव मेरे सवालों से घबराते हैं, इसीलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सवाल पूछने वाला नौसिखिया नहीं होता, बल्कि नौसिखिया वह है जो सरकार चलाने की जिम्मेदारी छोड़कर गाड़ियों में घूम रहा है।” उन्होंने कहा कि ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों से विपक्ष को डरने के बजाय और अधिक बल मिलता है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों की छुट्टी और नए युवा चेहरों को मिलेगा मौका
दिग्विजय सिंह के साथ संबंधों पर सफाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उनका रिश्ता पिता-पुत्र जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ (मैनिपुलेशन) करके उसे गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने अंत में कहा कि समय आने पर उनके और दिग्विजय सिंह के मजबूत संबंधों का सच सबके सामने आ जाएगा।
Jitu patwari targets mp government over tribal issues seeks high level probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













