Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘गहराई से विचार, सटीक फैसले और सफलता’, शिवराज सिंह चौहान ने 3 शब्दों में बताई पीएम मोदी की कार्यशैली

Modi Working Style Analysis: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'अपनापन' किताब लिखी है। इसमें शिवराज ने मोदी की कार्यशैली और लीडरशिप को विस्तार से बताया है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 27, 2026 | 08:46 AM

शिवराज सिंह चौहान, पीएम मोदी और अपनापन किताब (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivraj Singh Chouhan book Apnapan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को लेकर अपनी पुस्तक ‘अपनापन’ में विस्तार से लिखा है। शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की निर्णय क्षमता, योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्य के प्रति उनके दृष्टिकोण की खुलकर सराहना की है।

किताब में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि यदि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को तीन शब्दों में बताना हो तो वे होंगे – गहराई से विचार, सटीकता और सफलता। उन्होंने कहा कि मोदी वह देखते हैं, जो अधिकांश लोग अनदेखा कर देते हैं। पूछते हैं कि क्या योजना का अंतिम चरण सफल हुआ? क्या नागरिक तक योजना की जानकारी पहुंची ? मोबाइल पर फॉर्म कैसा दिखता है? हेल्पलाइन पर अधूरी शिकायत दर्ज तो नहीं रह गई? सार यह है कि ऐसी मानसिकता सूक्ष्म विवरणों को जोड़कर बड़े परिणामों को निश्चित करती है।

मोदी के प्रश्न छोटे और सटीक

उन्होंने पुस्तक में उल्लेख किया कि मोदी अस्पष्ट वाक्य स्वीकार नहीं करते, जैसे- ‘जितनी जल्दी हो सके।’ उनके सवाल होते हैं- ‘किस तारीख तक ? कौन जिम्मेदार है?’ वे सच्चे आंकड़े चाहते हैं। छोटे लक्ष्य पूरे हों, बड़े लक्ष्य अधूरे न रहें। इसी वजह से उनके प्रश्न छोटे और सटीक होते हैं। इससे समय बचता है और भ्रम भी दूर होता है।

सम्बंधित ख़बरें

सिवनी में बवाल: RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद के बाद NH-44 पर जाम, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़

उज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी

35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेटी है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास

मोदी सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं

शिवराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सफलता का अर्थ केवल घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उनके लिए सफलता का मतलब है वादों को निभाना, परिणामों को धरातल तक पहुंचाना। उनके लिए सफलता वही है, जो हर घर तक पहुंचे, वही सड़क, जो बरसात में भी टिकी रहे, वही एटीएम, जो दूरदराज के ब्लॉक में भी काम करे।

शांत स्वभाव से फैसले लेते हैं मोदी

केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि मोदीजी की दृष्टि में हमेशा एक और बाधा हटानी होती है, एक और कदम आसान बनाना होता है और यही कारण है कि उनकी योजनाएं आखिरी व्यक्ति तक पहुंचती हैं। मोदी अकसर शांत स्वभाव से निर्णय लेते हैं। इसलिए वे हमेशा कहते हैं कि आगे की योजना बनाओ, विस्तृत योजना बनाओ।

ये भी पढ़ें : 35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेटी है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास

हर छोटी चीज पर नजर रखते हैं मोदी

‘अपनापन’ में शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मोदी हर छोटी-से-छोटी जानकारी, हर फीडबैक और हर वास्तविक परिस्थिति पर गहरी नजर रखते हैं। कई बार मोदीजी को मैंने चर्चा के बीच कहते सुना है कि चलो, राज्य की टीमों से एक बार फिर पूछ लेते हैं, शायद कुछ ऐसा हो, जो हमसे छूट गया हो।

Shivraj singh chouhan book apnapan pm modi working style analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 08:46 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Narendra Modi
  • Shivraj Singh Chouhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.