भोपाल को मिला दूसरा रेलवे जंक्शन, संत हिरदाराम नगर स्टेशन का बढ़ा विधिक दर्जा; अब और भी बेहतर होगी कनेक्टिविटी
Bhopal News: भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को आधिकारिक तौर पर जंक्शन का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।
- Written By: सजल रघुवंशी
संत हिरदाराम नगर जंक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sant Hirdaram Nagar Get Junction Status: भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को आधिकारिक तौर पर जंक्शन का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। अब इसे भोपाल का दूसरा रेलवे जंक्शन माना जाएगा।
इस उपलब्धि पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भोपाल सांसद आलोक शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हुजूर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि- रामेश्वर शर्मा
क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलना हुजूर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनके अनुसार, इससे संत हिरदाराम नगर की व्यापारिक पहचान और मजबूत होगी तथा विभिन्न क्षेत्रों से सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित होने का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से यात्रियों को बेहतर आवागमन और परिवहन सुविधाएं मिलेंगी, वहीं क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होने की संभावना बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
पहले रतलाम डीआरएम में आता था यह स्टेशन
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनके प्रयासों के चलते पहले इस स्टेशन को रतलाम डीआरएम से हटाकर भोपाल डीआरएम के अंतर्गत शामिल किया गया था। इसके अलावा बैरागढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अमृत स्टेशन योजना के तहत यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
रेल कनेक्टिविटी होगी और भी बेहतर
संत हिरदारा नगर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ने, रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फैसले का स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक वर्ग ने स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें: MP News: सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य और महर्षि सांदीपनि की गाथा; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
जंक्शन बनने से यह होते हैं फायदे
किसी भी रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने से क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं। इससे विभिन्न मार्गों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी विकसित होती है और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आवागमन के अधिक विकल्प उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा जंक्शन बनने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं, क्योंकि ऐसा क्षेत्र धीरे-धीरे आर्थिक और परिवहन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन जाता है।
