Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रुबात विवाद में बढ़ा टकराव, सिकंदर हफीज ने कांग्रेस MLA मसूद को भेजा 150 करोड़ का मानहानि नोटिस

Rubath Dispute Between Hafiz and Masood: हफीज ने आरिफ मसूद को 150 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। मसूद ने FIR की चेतावनी देते हुए रुबात बंद होने के लिए सिकंदर को जिम्मेदार ठहराया था।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 02, 2026 | 11:23 AM

आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rubath Case Update: भोपाल में मक्का-मदीना की रुबातों को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी और राजनीतिक टकराव में बदलता नजर आ रहा है। होटल नूर-उस-सबा के मालिक सिकंदर हफीज ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को 150 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। मसूद ने रुबातों के मुद्दे को लेकर सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी थी।

दरअसल, मसूद का आरोप है कि मक्का-मदीना में भोपाल रियासत के नवाबों द्वारा हाजियों के लिए बनवाए गए रुबात पिछले तीन साल से बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मसूद ने दी थी FIR की चेतावनी

मसूद ने सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इनकी वजह से रुबातों का संचालन प्रभावित हुआ है और वक्फ की जमीन का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। मसूद ने कहा था कि यदि वक्फ बोर्ड समाधान नहीं निकालता, तो वे FIR दर्ज कराएंगे और उनके पास इसके पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं।

सम्बंधित ख़बरें

TET से जुड़े मामले में MP सरकार को बड़ी सफलता, SC ने तय की रिव्यू याचिका पर सुनवाई

भोपाल में बिजली कटौती जारी, आज 30 से ज्यादा इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

MP में देर रात निगम-मंडलों में नियुक्तियां, नए चेहरों को जिम्मेदारी से सियासी हलचल तेज

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखिए पूरी लिस्ट

सिकंदर ने आरोपों को नकारा

आरिफ मसूद के इन आरोपों के बाद अब सिकंदर हफीज सामने आए हैं और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए नकार दिया है। उनका कहना है कि इस तरह के सार्वजनिक आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, इसलिए उन्होंने मानहानि का नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने दी चेतावनी, सैफ अली खान की बहन पर कराएंगे FIR

मामला कोर्ट में विचाराधीन

हफीज ने यह भी स्पष्ट किया कि मक्का-मदीना की रुबातों से जुड़ा मामला पहले से ही सऊदी अरब की अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में इस पर सार्वजनिक बयानबाजी उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी शहर काजी और मुफ्ती को भी दी जा चुकी है।

Rubath case update bhopal sikandar hafeez defamation notice arif masood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 11:23 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Mecca-Madina

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.