Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET UG 2026: भोपाल में परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, छात्रों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी

NEET UG Guidelines 2026 : NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर है। 32 परीक्षा केंद्रों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, ड्रेस कोड, प्रवेश समय और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 20, 2026 | 12:44 PM

भोपाल ट्रैफिक पुलिस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NEET UG 2026 Bhopal Advisory: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) को लेकर राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए शहर में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दोपहर 1:30 बजे तक ही दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को समय से पहले घर से निकलने और संभावित ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाए वैकल्पिक मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने कुछ प्रमुख परीक्षा केंद्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। आनंद नगर स्थित केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को प्रभात स्क्वायर और पिपलानी मार्ग से बचने तथा चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, भेल और महात्मा गांधी चौराहा होते हुए जाने की सलाह दी गई है। वहीं गौतम नगर स्थित गवर्नमेंट गीतांजलि गर्ल्स पीजी कॉलेज केंद्र के लिए नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर और जेपी ब्रिज मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में मितव्ययिता की नई नीति, अफसरों की यात्राओं और खर्चों पर सरकार ने दिखाई सख्ती

मुरैना में वीआईपी कल्चर पर सवाल: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के टॉयलेट जाने के लिए रात में खुला बैंक, मचा बवाल

महाकाल की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शयन आरती में हुए शामिल

जबलपुर: कबाड़खाने में लगी भीषण आग, एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैली दहशत, हादसे में कोई हताहत नहीं

निष्पक्षता और सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश

NEET UG परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। बड़े बटन, बेल्ट, घड़ी, आभूषण और अतिरिक्त जेब वाले कपड़ों की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

प्रशासन ने दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था भी की है। उन्हें परीक्षा में 65 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा और सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें : मुरैना में वीआईपी कल्चर पर सवाल: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के टॉयलेट जाने के लिए रात में खुला बैंक, मचा बवाल

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं। ट्रैफिक और मार्ग संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049104825, 7049104640 तथा व्हाट्सएप सहायता नंबर 7587602055 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी छात्रों से शांतिपूर्वक और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Neet ug 2026 bhopal traffic advisory exam guidelines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.