मध्य प्रदेश में कहीं हो रही बारिश तो कुछ जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी, आज कई जगहों पर लू का अलर्ट
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Heatwave Alert In Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। एक ओर प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर भी जारी है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई जिलों में हीटवेव, तेज गर्मी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने आज निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सागर, दमोह, कटनी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत 10 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा और बालाघाट सहित 32 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में गर्मी से राहत
विभाग के मुताबिक इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल जैसे जिलों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव पिछले 10 दिनों से प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में गुरुवार के लिए भी तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले तीन दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
इन जिलों में पारा 45 के पार
बुधवार को दतिया 45.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा रीवा में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री, राजगढ़ और टीकमगढ़ में 45 डिग्री, जबकि सतना में 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंडला, नरसिंहपुर और श्योपुर में भी पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द की सास गिरीबाला की अग्रिम जमानत, CBI कभी भी कर सकती है गिरफ्तार
आंधी-बारिश भी होगी
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.5 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 43.6 डिग्री, जबलपुर में 43 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और इंदौर में 40.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
