Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Bus Fare News: 1 अगस्त से मध्य प्रदेश में बस सफर होगा सस्ता, ‘सुगम बस सेवा’ से यात्रियों को मिलेगी राहत

Madhya Pradesh Bus Service: 1 अगस्त से ‘सुगम बस सेवा’ शुरू होने जा रही है। नए किराया फॉर्मूले के तहत बस यात्रा सस्ती होगी और यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में 200 से 400 रुपये तक की बचत होगी।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 11, 2026 | 02:02 PM

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Sugam Bus Seva Fare Reduction: मध्य प्रदेश के लाखों बस यात्रियों को 1 अगस्त से बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सुगम बस सेवा’ के तहत बस किराए में कमी की तैयारी पूरी कर ली गई है। परिवहन विभाग द्वारा तैयार नए किराया फॉर्मूले के अनुसार लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक तरफ के सफर में 200 से 400 रुपये तक की बचत हो सकेगी। योजना के पहले चरण में इंदौर को प्रमुख हब बनाया गया है, जहां से प्रदेशभर के विभिन्न शहरों और जिलों के लिए 250 बसों का संचालन किया जाएगा।

परिवहन विभाग ने बस किराया तय करने के लिए 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर का बेसिक फेयर निर्धारित किया है। इस फॉर्मूले के तहत यात्रियों को प्रत्येक 100 किलोमीटर की दूरी के लिए 125 रुपये का भुगतान करना होगा। विभाग का दावा है कि यह किराया वर्तमान निजी बस सेवाओं की तुलना में काफी कम होगा, जिससे आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पहले फेज में चलेंगी 250 बसें

योजना के पहले चरण में 250 बसें सड़क पर उतरेंगी। इनमें 200 बसें मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के बीच संचालित होंगी, जबकि 50 बसें अंतर्राज्यीय मार्गों पर चलाई जाएंगी। इससे मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों की यात्रा भी अधिक किफायती हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव विवाद पर मंत्री सारंग का कांग्रेस पर हमला, बोले- क्रॉस वोटिंग के डर से कराया गया नामांकन निरस्त

राज्यसभा चुनाव विवाद: SC पहुंची कांग्रेस, विधानसभा में PC शर्मा का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने EC पर लगाए आरोप

रीवा: क्योंटी जलप्रपात की खाई में गिरे दो युवक, पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश में शिक्षक तबादला नीति 2026 जारी, 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता

मौजूदा किराए से काफी कम होगा नया किराया

नए प्रस्तावित किराए के अनुसार इंदौर से भोपाल का सफर लगभग 245 से 250 रुपये, उज्जैन का 70 से 75 रुपये, रतलाम का 175 से 180 रुपये, ग्वालियर का 625 से 630 रुपये और जबलपुर का 650 से 655 रुपये में पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में बसों के किराए की तुलना में यह काफी कम है।

निजी वाहनों पर कम होगी निर्भरता

नई व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा लंबी दूरी के यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को मिलेगा। परिवहन विभाग का मानना है कि कम किराए के कारण अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।

ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: CBI ने तेज की जांच, मनोचिकित्सक और गर्भपात कराने वाली डॉक्टर से पूछताछ

अन्य हिस्सों में भी होगा सेवा का विस्तार

परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने ‘सुगम बस सेवा’ को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी करेगी।

Mp sugam bus seva new fare from 1 august bus travel cheaper

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 02:02 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Bus Services
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.