Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

EXCLUSIVE: भोपाल में नहीं थम रहा देह व्यापार? होटल से फोन पर भेजी जा रहीं महिलाओं की फोटो, पुलिस पर उठे सवाल

Bhopal Crime News : भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में कथित देह व्यापार को लेकर नवभारत की एक्सक्लूसिव पड़ताल में होटल मैनेजर द्वारा फोन पर महिलाओं की तस्वीरें भेजने और पैकेज ऑफर करने के दावे सामने आए।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:39 AM

होटल में चल रहा देह व्यापार (फोटो सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Hotel Sex Racket: राजधानी भोपाल में देह व्यापार के गोरखधंधे को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में नवभारत की पहल पर कुछ दिन पहले एक होटल पर पुलिस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि ऐसे अवैध नेटवर्क पर लगाम लगेगी, लेकिन नवभारत की पड़ताल में सामने आए तथ्यों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पड़ताल के दौरान क्षेत्र के एक अन्य निजी होटल से जुड़े ऐसे दावे सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष और गहन जांच की आवश्यकता है।

नवभारत की टीम ने संबंधित होटल के मैनेजर से ग्राहक बनकर फोन पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान होटल मैनेजर ने बताया कि 2,000 से 5,000 रुपए तक में महिलाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। बातचीत में यह भी दावा किया गया कि अधिकांश महिलाओं की उम्र 25 वर्ष से कम है और ग्राहक को लगभग आधे घंटे का समय दिया जाता है।

मोबाइल पर भेजीं फोटो

मैनेजर ने कथित रूप से यह भी कहा कि बताई गई राशि में होटल का कमरा और महिला दोनों का खर्च शामिल रहेगा। बातचीत के कुछ देर बाद होटल मैनेजर ने व्हाट्सएप पर महिलाओं की तस्वीरें भी भेज दीं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना

कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा

MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म

भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग

होटल मालिक ने भी किए कई दावे

स्टिंग के बाद होटल मालिक रमेश साहू ने नवभारत की टीम से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि होटल किसी पूर्व पार्षद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अशोका गार्डन थाना प्रभारी (टीआई) का भी जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढे़ं : MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म

पुलिस कार्रवाई पर उठे अहम सवाल

पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। यदि इसी क्षेत्र के एक होटल पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी, तो कथित तौर पर अन्य होटलों में ऐसी गतिविधियां जारी रहने के आरोपों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर शिकायतों और सूचनाओं के बावजूद जांच में कोई चूक हुई? यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि होटल स्तर पर खुलेआम इस तरह की कथित पेशकश की जा रही थी, तो निगरानी और खुफिया तंत्र कितना प्रभावी है।

Bhopal sex racket exclusive hotel manager sends women photos police under question

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 07:39 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Crime
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.