Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Weather Report: मानसून की एंट्री से पहले ही बदला मौसम का मिजाज, मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी

MP Weather Update: MP में मानसून की एंट्री से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं से तापमान में गिरा है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 05, 2026 | 07:24 AM

बारिश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Pre Monsoon Rain: मध्य प्रदेश में भले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी बाकी हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे जोर पर हैं। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के लगभग 45 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर सहित कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश का असर

रायसेन, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, उज्जैन, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Weather: गर्मी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम कैसा होगा?

Maharashtra Weather: 27 जिलों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा; विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO

भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा

इन शहरों में गर्मी बरकरार

बारिश और बादलों के असर से प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। केवल कुछ चुनिंदा शहरों में ही पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खजुराहो, खरगोन, दतिया, नरसिंहपुर और खंडवा में भी गर्मी का असर बना रहा। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : वीडियो कॉलिंग पर मां पीतांबरा पीठ के ‘ऑनलाइन दर्शन’ कराने का आरोप; विवादों के घेरे में पुजारी छोटू पाठक

केरल पहुंचा मानसून

उधर, मानसून की प्रगति पर नजर डालें तो यह केरल पहुंच चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसकी दस्तक सामान्य समय से कुछ दिन देरी से होने की संभावना जताई जा रही है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस साल इसके 20 से 22 जून के बीच पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियों के चलते प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही बदला हुआ स्वरूप बने रहने की संभावना है।

Mp pre monsoon rain alert bhopal indore storm rainfall weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.