Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP NEWS: एमएसएमई विभाग में तबादलों और प्रभार व्यवस्था पर बवाल, जूनियर अधिकारियों को सौंपे गए महाप्रबंधक पद

MSME Transfer Controversy: मध्यप्रदेश MSME विभाग में जूनियर अधिकारियों को महाप्रबंधक का प्रभार देने पर विवाद बढ़ गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को नजरअंदाज किए जाने से विभाग में नाराजगी है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 22, 2026 | 12:58 PM

वल्लभ भवन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP MSME Department News: मध्यप्रदेश के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग में तबादलों और प्रभारी नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विभाग द्वारा 15 और 16 जून को जारी किए गए आदेशों के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि वरिष्ठता और नियमित सेवा अधिकारियों को नजरअंदाज कर जूनियर कर्मचारियों को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DIC) के महाप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों का प्रभार सौंप दिया गया है।

विवाद की सबसे बड़ी वजह विभाग में लागू की गई “चार्ज के ऊपर चार्ज” व्यवस्था को बताया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों का मूल पद सहायक प्रबंधक है और जो पहले से प्रभारी प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें अब महाप्रबंधक (GM) का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। इसे लेकर विभाग के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

इन अधिकारियों को मिला महाप्रबंधनक का प्रभार

जिन अधिकारियों को महाप्रबंधक का प्रभार दिया गया है, उनमें सुबोध कुमार श्रीवास्तव (मंडीदीप), जेपी तिवारी (रीवा), शिवशंकर सिंह (निवाड़ी), सुरेश कुमार गोस्वामी (भिंड), राममूर्ति खरे (अनूपपुर), अजय तिवारी (शिवपुरी) और बीएल अहिरवार (दमोह) के नाम शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

UCC की बैठक पर शुरू हुई सियासत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उठाए कई सवाल, भाजपा सरकार को घेरा

MP विधानसभा: 1479 सवालों पर सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का प्रहार, अब हर लंबित प्रश्न का होगा हिसाब!

खंडवा में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर, 5 मजदूरों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

सेवा नियमों पर सवाल

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एमपीपीएससी के माध्यम से चयनित वर्ष 2016, 2017 और 2019 बैच के 60 से अधिक नियमित वर्ग-2 राजपत्रित अधिकारी विभाग में पहले से मौजूद हैं। इसके बावजूद प्रभारी व्यवस्था के जरिए जूनियर अधिकारियों को वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी देना प्रशासनिक व्यवस्था और सेवा नियमों पर सवाल खड़े करता है।

वर्ग-3 श्रेणी वाले अधिकारियों के नीचे काम करेंगे वर्ग-2 राजपत्रित अधिकारी

विवाद का एक और बड़ा पहलू गोपनीय चरित्रावली (CR) को लेकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक अब कई जिलों में वर्ग-2 राजपत्रित अधिकारी ऐसे अधिकारियों के अधीन काम करेंगे, जो मूल रूप से वर्ग-3 सेवा श्रेणी से आते हैं। ऐसे में जूनियर अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सीआर लिखेंगे, जिसे सेवा नियमों के विपरीत और प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UCC की बैठक पर शुरू हुई सियासत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उठाए कई सवाल, भाजपा सरकार को घेरा

लंबे समय से लंबित है पदोन्नति प्रक्रिया

अधिकारियों का यह भी आरोप है कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित पड़ी है, लेकिन विभाग नियमित प्रमोशन के बजाय प्रभारी व्यवस्था के सहारे मनमाने फैसले ले रहा है। इससे विभागीय पदक्रम और अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने असंतोष और विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

Mp msme department transfer controversy gm charge issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 12:58 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.