MP कांग्रेस में मंच युद्ध: हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को बीच में टोका, भड़के समर्थकों ने खोला मोर्चा- VIDEO
Digvijaya Singh And Harish Chaudhary Clash: MP कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय सिंह और प्रभारी हरीश चौधरी के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई तीखी तनातनी, राजा साहब के समर्थकों ने दी आलाकमान को चेतावनी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
एमपी कांग्रेस में कलह (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Congress Internal Dispute: मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रहा अंदरूनी घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष गहरा गया है। दिग्विजय सिंह समर्थकों ने अब सीधे प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे संगठन में नए विवाद के संकेत मिल रहे हैं।
समर्थकों की चेतावनी, आलाकमान को दो टूक संदेश
वीडियो सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह के समर्थकों में भारी नाराजगी है। समर्थकों ने साफ शब्दों में कहा कि “राजा साहब हमारे मार्गदर्शक और अभिभावक हैं। उनका अपमान हमारा व्यक्तिगत अपमान है। इसके बाद सामने चाहे कोई भी बड़ा नेता हो, हमारे लिए उसका कोई महत्व नहीं है। समर्थकों के इस कड़े रुख ने कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को और तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है।
हरीश चौधरी जिसको राजस्थान छोड़ो बाड़मेर-जैसलमेर में ढंग से नहीं पूछता वो हरीश चौधरी 2 बार के मुख्यमंत्री
5 बार के विधायक
2 बार के सांसद
2 बार के राज्यसभा सांसद और महासचिव श्री दिग्विजय सिंह को ज्ञान दे रहा है … ये हरीशवा mp कांग्रेस की लंका लगवाना चाहता है क्या ? pic.twitter.com/w7TCzyjBnN — Lokendra Singh (@LSinghShekhawat) June 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
खरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आफत! ई-टोकन व्यवस्था का सर्वर ठप, खाद के लिए मची त्राहि-त्राहि
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
फर्जी निवेश के नाम पर उज्जैन में 1.77 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खाताधारक भोपाल से गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
सागर के केसली से 14 जून को मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को सौगात, CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 37वीं किस्त
आखिर मंच पर हुआ क्या?
पूरा विवाद मीनाक्षी नटराजन मामले को लेकर बुलाई गई कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आया। मंच पर जब दिग्विजय सिंह ने जेपी धनोपिया को विषय रखने के लिए कहा, तभी हरीश चौधरी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हम कर लेंगे। इस पर दिग्विजय सिंह आहत नजर आए और उन्होंने मंच पर ही हाथ जोड़ लिए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari के आग्रह के बावजूद उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। यही क्षण अब ‘मंच युद्ध’ के रूप में चर्चा का केंद्र बन गया है।
बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किल
कांग्रेस भले ही इस घटनाक्रम को सामान्य राजनीतिक गतिविधि बताने का प्रयास कर रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और कार्यकर्ताओं-समर्थकों की तीखी प्रतिक्रियाओं ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान की ओर संकेत किया है। इस प्रकरण ने संगठनात्मक एकजुटता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि विवाद जल्द नहीं सुलझा तो यह मंच पर दिखा टकराव आने वाले समय में कांग्रेस के लिए एक बड़ा सियासी संकट बन सकता है।
