मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखिए पूरी लिस्ट
Rain Alert In MP: प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में आंधी भी चल सकती है। बीते 2 दिनों में कई जिलों में बारिश हुई है। अगले 4 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा।
- Written By: प्रीतेश जैन
बारिश (सोर्स - सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच पिछले 2 दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश का मौसम इस तरह का ही रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। शुक्रवार को भी कई जिलों में ऐसा ही हाल देखने को मिला। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अब भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है, जिससे लोग बेहाल हैं।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
विभाग का कहना है कि आज 21 जिलों में बारिश होने या आंधी चलने की संभावना है। इन जिलों में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी का जताया आभार, कही बड़ी बात- देखें VIDEO
इन जिलों में बनी रहेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक आज कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और सिंगरौली में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें : MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹49,000 तक
खंडवा रहा सबसे गर्म जिला
शुक्रवार को मध्य प्रदेश में खंडवा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 43.1 डिग्री पर पहुंच गया। नरसिंहपुर में 42.2, रतलाम में 41.2, टीकमगढ़ में 41.0, बैतूल में 40.8, गुना में 40.4, शाजापुर में 40.2, दमोह में 40.2, सागर में 40.2, श्योपुर में 40.0, धार में 39,8 और खजुराहो में पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
