मध्य प्रदेश पुलिस में फिर होगी उच्च पदों पर कार्यवाहक पदोन्नति, HC के आदेश से खुला रास्ता
MP Police Promotion Update: मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यवाहक पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। HC के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों को निर्देश जारी कर दिया है। इससे कामकाज में तेजी आएगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
पुलिस मुख्यालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस में उच्च पदों पर ‘कार्यवाहक प्रभार’ देने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। करीब 11 महीने से स्थगित इस व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं।
इस फैसले के बाद अब विभाग में रिक्त या आवश्यक उच्च पदों पर अधिकारियों को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी जा सकेगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
पहले क्यों रोकी गई थी प्रक्रिया?
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पहले यह प्रक्रिया मध्य प्रदेश पुलिस रेगुलेशन पैरा-72 के तहत लागू थी, लेकिन 17 जून को कैबिनेट द्वारा पदोन्नति के नए नियमों को मंजूरी और 19 जून 2025 को नियमित पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल नगर निगम मुख्यालय तैयार, 43 करोड़ की लागत से बना है ‘अटल भवन’, आज सीएम करेंगे उद्घाटन
सगाई टूटने से नाराज युवक की करतूत, प्रेमिका की मां को 250 फीट गहरी खाई में धकेला
मध्य प्रदेश में 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी, 12 से 18 मई तक होगी स्कूल चॉइस फिलिंग
MP के 11 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, 10 मई से दिखेगा मौसम में बदलाव
हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैसला
स्पेशल डीजी प्रशासन आदर्श कटियार द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि रिट याचिका 13393/2026 में 23 अप्रैल 2026 को आए आदेश के बाद यह व्यवस्था फिर से शुरू की जा रही है। न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने कार्यवाहक प्रभार प्रक्रिया को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें : भोपाल नगर निगम मुख्यालय तैयार, 43 करोड़ की लागत से बना है ‘अटल भवन’, आज सीएम करेंगे उद्घाटन
पुलिस प्रशासन पर असर
नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस विभाग में उच्च पदों पर रिक्तियों को तुरंत भरा जा सकेगा। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि विभागीय कामकाज भी अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे फील्ड और प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी और लंबित कार्यों में कमी आएगी।
