Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ

KamalNath Attack on Government: देश में मई महीने में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सरकार महंगाई का सारा बोझ जनता पर डाल रही है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 25, 2026 | 10:20 AM

कमलनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

KamalNath Statement on Petrol Price: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमशः 2.61 रुपए प्रति लीटर और ₹2.71 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि के साथ मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपए के पार और पेट्रोल 115 रुपए लीटर तक महंगा हो गया है।

राहुल गांधी ने पहले ही दी थी चेतावनी

कमलनाथ ने यह भी लिखा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने 15 मई को हुई पहली बढ़ोतरी के समय ही कहा था कि यह शुरुआत है और अभी लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने समय रहते ही देश के सामने आ रहे आर्थिक संकट और महंगाई के बारे में एक्शन लेने को कहा था।

सम्बंधित ख़बरें

देश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन

मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट

मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी

MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात

समय रहते नहीं चेती सरकार

उन्होंने लिखा चेतावनी के बावजूद सरकार समय रहते नहीं चेती। दुर्भाग्य की बात है कि सरकार महंगाई रोकने के लिए टैक्स में कटौती करने के बजाय सारा बोझ जनता पर डाल रही है। सरकार इस सच्चाई से मुंह फेर रही है कि जब कच्चे तेल के दाम कम थे तब तेल की कीमतें कम नहीं की गई थीं।

ये भी पढ़ें : देश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन

उज्जैन में सबसे महंगा ईंधन

पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पोस्ट में लिखा सरकार के इसी निकम्मेपन के कारण नए रेट के मुताबिक, भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए में हो गई है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे ज्यादा महंगा है, जहां डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा। इंदौर में 114.54 रुपए में पेट्रोल और 99.57 रुपए में डीजल दिया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी हैं।

Madhya pradesh petrol diesel price hike kamalnath attack on government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 10:20 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Petrol and diesel prices

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.