9 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मई में करीब 5 रुपए लीटर बढ़े दाम, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
Petrol Diesel Price Hike: देश में 9 दिन के अंदर तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तीन बार कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपए महंगा हुआ है। MP में आज पेट्रोल-डीजल 1 रुपए महंगा हुआ है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Petrol Diesel News: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। नई दरें लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल एक रुपए अधिक महंगा हो गया है।
इस महीने यह तीसरी बार है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपए प्रति लीटर और 19 मई को लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। लगातार हुई इन बढ़ोतरी के बाद मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं।
मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों में पेट्रोल और डीजल
भोपाल में पेट्रोल 111.71 रुपए और डीजल 96.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं इंदौर में पेट्रोल 111.85 रुपए और डीजल 96.92 रुपए प्रति लीटर, जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 112.18 रुपए और डीजल 97.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। ग्वालियर में पेट्रोल 111.63 रुपए और डीजल 96.80 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं उज्जैन में पेट्रोल 112.10 रुपए और डीजल 97.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
ट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना वजह
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। पहले जहां कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें : इंदौर हनी ट्रैप केस: जिसे ‘जीजा’ कहकर बुलाती थीं ‘हनी गर्ल्स’, वो हेड कॉन्स्टेबल भी गिरफ्तार; SIT जांच तेज
आगे भी बढ़ सकते हैं दाम
कच्चे तेल के महंगा होने से तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। कंपनियों का कहना है कि लगातार बढ़ते घाटे की भरपाई के लिए ईंधन के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल और महंगे हो सकते हैं।
