Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक

Twisha Sharma Case: BCI ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि आज समर्थ सरेंडर करने के लिए जबलपुर कोर्ट भी पहुंचा था जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 22, 2026 | 10:55 PM

समर्थ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samarth Singh Advocate Licence Cancel: हाई-प्रोफाइल मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी और पति समर्थ सिंह के सरेंडर के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। बीसीआई ने समर्थ सिंह के वकालत करने के अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसका बार लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

मामले में जारी आधिकारिक बयान में बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित किया जाता है। यह कार्रवाई आगे की अनुशासनात्मक प्रक्रिया और अंतिम निर्णय तक प्रभावी रहेगी।

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

मॉडल से अभिनेत्री बनी ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उनका विवाह पिछले वर्ष भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुआ था। ट्विशा की मौत 12 मई को राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार की ओर से इसे फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला बताया गया, जबकि नोएडा स्थित मायके पक्ष ने इसे हत्या करार दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा

MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार

पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- MP बनेगा औद्योगिक ग्रोथ इंजन

समर्थ सिंह को नहीं मिल सकी अग्रिम जमानत

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद चर्चाओं में आए इस हाई-प्रोफाइल मामले को मायके पक्ष ने मुख्यमंत्री से लेकर हाईकोर्ट तक उठाया है। इसी के चलते अधिवक्ता होने के बावजूद आरोपी पति समर्थ सिंह को अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी। मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा भी कर दी है। वहीं, सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को वर्तमान में भोपाल कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष पद से हटाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: MP News: भोपाल के चौराहों पर बजने वाले ट्रैफिक लाउडस्पीकरों पर NGT का डंडा, पुलिस को जारी हुए कड़े निर्देश

दोबारा होगा ट्विसा के शव का पोस्टमार्टम

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद राजधानी भोपाल में हुए पोस्टमार्टम पर मायके पक्ष ने सवाल उठाए थे। इसके बाद से पिछले 12 दिनों से ट्विशा का शव फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। अब हाईकोर्ट ने शुक्रवार को परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।

Samarth singh advocate licence cancel bci big action twisha sharma case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 10:55 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.