MP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
Heatwave Alert in 42 Districts: नौतपा शुरू होने से पहले ही मध्य प्रदेश भट्टी की तरह तपने लगा है। आज प्रदेश के 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में रेड अलर्ट जारी है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग में गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी तथा प्रदेशभर में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि ग्वालियर सहित 21 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
इन जिलों में रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट
टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर भोपाल, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में यलो अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
नागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
Nagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
नौगांव रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म रहे। नौगांव में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री तथा नरसिंहपुर और दमोह में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बड़े शहरों का तापमान
प्रदेश के बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
31 मई तक पड़ेगी तेज गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। विभाग ने 26 मई तक के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
