मध्य प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, ज्यादातर जिलों में सामान्य बारिश की संभावना
IMD Monsoon Prediction: मध्य प्रदेश में 10 से 16 मई के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Monsoon Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच अब मानसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून 10 से 16 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। अनुमान है कि मानसून सबसे पहले प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों—खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। मानसून की संभावित एंट्री को देखते हुए किसानों और आम लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा। यदि मौसमीय परिस्थितियां सामान्य रहीं तो तय समय के भीतर मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है।
ज्यादातर जिलों में सामान्य बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की जाएगी। प्रदेश में औसतन 30 से 32 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। भोपाल, विदिशा और सीहोर जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सामान्य या उससे कम बारिश का अनुमान लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP सरकार का बड़ा फैसला, शहीद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों के परिवारों को कॉलेजों में मिलेगा विशेष आरक्षण
RGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
2 महीने तक कोमा में रहने के बाद 7 साल के बच्चे की मौत, टीचर पर स्केल से पीटने का आरोप
गर्मी के बीच कई जगहों पर बारिश
इधर, मानसून की आहट से पहले ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कटनी में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं उमरिया में हुई बारिश से गेहूं खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश से गिरा तापमान
डिंडौरी जिले के मेहदवानी और शहपुरा क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में तेज हवाओं और बादलों के कारण दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।
ये भी पढ़ें : दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 26 मई को दिल्ली HC में होनी है राजेंद्र भारती पर सुनवाई
बना रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
हालांकि प्रदेश में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। खंडवा, खरगोन, शाजापुर और रतलाम जैसे जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। विभाग का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
