Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून: 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश के आसार

Madhya Pradesh Weather News : प्रदेश में 9 दिन बाद भारी बारिश की वापसी के संकेत हैं। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 17, 2026 | 07:24 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Heavy Rain Alert:  मध्य प्रदेश में करीब नौ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के 31 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा निम्न दबाव का क्षेत्र और प्रदेश के ऊपर बने तीन चक्रवाती परिसंचरण बारिश की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम में बदलाव लाएगा, जिससे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

9 दिन से नहीं हुई भारी बारिश

प्रदेश में पिछले नौ दिनों से कहीं भी व्यापक स्तर पर भारी बारिश दर्ज नहीं हुई है। इसका असर मानसूनी आंकड़ों पर भी पड़ा है। अब तक मध्य प्रदेश में 243.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 281.3 मिमी मानी जाती है। यानी प्रदेश में फिलहाल औसत से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में स्थिति अधिक चिंताजनक है, जहां सामान्य से लगभग 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी हिस्से में भी औसत से करीब 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नौकरी के नाम पर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर इंदौर में जांच तेज

कॉलेज के बाहर अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

एनजीटी (NGT) के आदेशों का सीहोर में खुलेआम उल्लंघन, नर्मदा के सीने पर माफिया का तांडव, प्रशासन ‘मौन’

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा आलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, अनूपपुर और उमरिया में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इन शहरों में गर्मी और उमस बरकरार

राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में फिलहाल गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। इन क्षेत्रों में व्यापक बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम बताई गई है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO

जिलों में बारिश का आंकड़ा

प्रदेश के 35 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, उमरिया, धार, बड़वानी, बैतूल, रायसेन, नर्मदापुरम, शिवपुरी, मुरैना और विदिशा सहित अन्य जिले शामिल हैं। वहीं 20 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, हरदा, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ जैसे जिले प्रमुख हैं।

Madhya pradesh heavy rain alert imd bhopal rain forecast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh News
  • monsoon alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.