भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
Mohan Yadav Land Case : हेमंत खंडेलवाल ने CM पर कांग्रेस के लगाए गए भूमि संबंधी आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीएम की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Hemant Khandelwal denied Congress allegations: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए भूमि संबंधी आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें पूरी तरह गलत, निराधार और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2023 में नामांकन के दौरान घोषित 17 एकड़ भूमि में आज तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ भूमि में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2017 में ही दे दिया था कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा
उन्होंने कहा कि सिद्धिविनायक कंपनी के संबंध में लगाए गए आरोप भी गलत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साल 2017 में ही कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के पास वर्ष 2023 में 68 एकड़ भूमि थी, जो बाद में 65 एकड़ रह गई। इसमें मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
मास्टर प्लान लागू होनेसे पहले की है भूमि
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव के नाम दर्ज 16 एकड़ भूमि में भी मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सभी भूमि मास्टर प्लान लागू होने से पहले की हैं। वहीं मुख्यमंत्री की पुत्रवधू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि रिश्तेदारों को लेकर लगाए गए आरोपों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है। रिश्तेदारों का अपना स्वतंत्र अस्तित्व है और उन्हें मुख्यमंत्री या उनके परिवार से जोड़कर प्रस्तुत करना गलत है।
ये भी पढ़ें : खंडवा: आरक्षक अफराज मिर्जा पर ‘वर्दी जिहाद’ का आरोप, हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे सीएम मोहन यादव
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास, किसान कल्याण और औद्योगिक प्रगति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस विकास के मुद्दों पर मुकाबला नहीं कर पाने के कारण इस प्रकार के आरोप लगाकर सरकार और मुख्यमंत्री को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े वर्ग से आने वाले लोकप्रिय नेताओं के खिलाफ पहले भी षड्यंत्र किए जाते रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के आरोपों से जनता भ्रमित नहीं होगी और विकास कार्यों के आधार पर सरकार का समर्थन करती रहेगी।
