हमीदिया अस्पताल में ‘मेगा’ चोरी…3 क्विंटल वजनी मशीनें ले उड़े चोर, सुरक्षा गार्डों को भनक तक नहीं!
Madhya Pradesh News: भोपाल में अस्पताल से 3 क्विंटल मशीनें चोरी, घरों में भी वारदातें सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल, पुलिस जांच तेजरी से जारी।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
हमीदिया अस्पताल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hamidia Hospital Bhopal Theft News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग का ताला तोड़कर चोर करीब तीन क्विंटल वजनी मशीनें और उपकरण ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में विभागाध्यक्ष (HOD) की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है।
वारदात 15 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 16 अप्रैल सुबह 9 बजे के बीच हुई, जिसमें पहले अस्पताल प्रबंधन ने आंतरिक जांच की और फिर इसके बाद 21 अप्रैल को कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
क्या-क्या चोरी हुआ?
हमीदिया अस्पताल में चोर भारी और तकनीकी उपकरण भी आसानी से उठा ले गए, जिनमें- मशीन का पावर पैनल और कंट्रोल पैनल, ट्रांसफार्मर, एसी का आउटडोर यूनिट, 40 मीटर लंबी केबल, तीन पंखे और लोहे की कुर्सियां शामिल हैं। इतने भारी सामान की चोरी ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर निजी सुरक्षा एजेंसी की भूमिका जांच के घेरे में है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
निर्मला सप्रे दलबदल मामला: कांग्रेस को हाईकोर्ट से लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी
NCERT पुस्तकों की पायरेसी पर घमासान, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
भोपाल: NEET और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
शहर में अन्य जगहों पर भी चोरी की घटनाएं
टीला जमालपुरा में एक घर में घुसे चोर ने ₹8,000 नकद और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। रात करीब 2 बजे घर में घुसे बदमाश का पैर बेटी से टकराया, जिससे उसकी नींद खुल गई। शोर मचते ही चोर भाग निकला।
CCTV ढककर चोरी की कोशिश
राजधानी भोपाल के गौतम नगर में 5 बदमाशों ने पहले CCTV कैमरों को ढका फिर गेट का ताला तोड़कर एक कैमरा तोड़ दिया लेकिन परिवार के जागने पर सभी मौके से फरार हो गए। भोपाल पुलिस को घटनास्थल से जूते-चप्पल मिले हैं और फुटेज खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा विशेष सत्र: महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस-BJP तैयार, राजनीतिक वर्चस्व की जंग में फंसे दोनों दल!
सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
लगातार घटनाओं ने भोपाल में अस्पतालों की सुरक्षा, रिहायशी इलाकों में निगरानी, निजी सुरक्षा एजेंसियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है, लेकिन सवाल यही है- इतनी बड़ी चोरी आखिर बिना किसी भनक के कैसे हो गई?
