ग्वालियर में युवा कांग्रेस की ‘रन फॉर वन टाइम फीस’ मैराथन, सरकारी भर्ती परीक्षाओं में OTF लागू करने की मांग
MP Youth Congress : ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने वन टाइम फीस लागू करने की मांग को लेकर 'रन फॉर वन टाइम फीस' मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम में उदय भानु चिब और जीतू पटवारी शामिल हुए।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
रन फॉर वन टाइम फीस मैराथन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Gwalior Run for One Time Fee: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम फीस (OTF) व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने ग्वालियर में ‘रन फॉर वन टाइम फीस’ मैराथन का आयोजन किया। फूलबाग मैदान से शुरू हुई यह मैराथन मेला ग्राउंड तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
युवा कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षाओं में बार-बार आवेदन शुल्क जमा करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसी के विरोध में संगठन ने यह अभियान शुरू किया है और सरकार से वन टाइम फीस व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
जीतू पटवारी हुए शामिल
मैराथन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर अभियान को समर्थन दिया और सरकार से भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
OTF से अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में लाखों युवा रोजगार की तलाश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क लेना युवाओं पर आर्थिक दबाव बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि यदि वन टाइम फीस व्यवस्था लागू की जाती है तो अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुलभ बन सकेगी।
ये भी पढ़ें : महज 5 दिन का MP विधानसभा का मानसून सत्र, उमंग सिंघार का सरकार पर तंज, कहा- यह लोकतंत्र को सीमित करने की कोशिश
जल्द से जल्द लागू की जाए OTF व्यवस्था
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के हित में जल्द से जल्द OTF व्यवस्था लागू करने पर विचार करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
