Bhopal Fake Currency News: भोपाल में नकली नोट के साथ पकड़ाया डॉक्टर, आरोपी सैफुल इस्लाम बंगाल का रहने वाला
Ukraine returned doctor fake note case: भोपाल में सैफुल इस्लाम बंगाल के मालदा से नकली नोट लाकर खपा रहा था। उसने यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई की है।भोपाल पुलिस आईबी और साइबर सेल के साथ मिलकर जांच में जुटी
- Reported By: सुधीर दंडोतिया
भोपाल में नकली नोट के साथ पकड़ाया डॉक्टर, सोर्स : सोशल मीडिया
Fake notes from Malda to Bhopal: राजधानी में नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। सैफुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का निवासी है, सैफुल इस्लाम ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह पिछले कई महीनों से भोपाल में रहकर इन 500-500 रुपये के इन नोटों को 200-300 रुपयों से बदल रहा था।
सैफुल इस्लाममालदा से ऐसे दो लाख रुपये के नोट लाया था, जिसमें से पुलिस को केवल एक लाख 40 हजार रुपये मिले हैं। यानी 60 हजार रुपयों के Fake notes भोपाल के बाजार में खपा दिए गए हैं।
पकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया
इतना ही नहीं आरोपी के पास से पकड़ाए नकली नोट का पाकिस्तान कनेक्शन भी निकला है। पाकिस्तान और नेपाल के रास्ते भारत आने वाली फेक करेंसी जैसे विदेशी कागज पर छपे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, 3 बार रह चुके हैं MLA
Bhopal: 73 करोड़ में बना निगम मुख्यालय, लेकिन बिल्डिंग में नहीं है मीटिंग हॉल, अब परिसर में ही बनाने पर विचार
मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़: फैक्ट्री में गंदगी के बीच बना रहे थे कुल्फी, खाद्य विभाग ने किया सील
राजा रघुवंशी मर्डर केस: राज समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सोनम पर 12 मई को फैसला
पश्चिम बंगाल के रास्ते भोपाल भेजी गई
आरोपी सैफुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के बीरभूमि का रहने वाला जो बांग्लादेश का बॉर्डर है। पुलिस को शक है कि जाली नोट की बड़ी खेप सरहद पार से पश्चिम बंगाल के रास्ते भोपाल भेजी गई। जब्त नोटों में चार सीरीज के ही नंबर मिले जो किसी बड़ी प्रिंटिंग प्रेस की ओर इशारा करते हैं।
साइबर ठगी के लिए बैंक खाता भी बेचता था
भोपाल पुलिस आईबी और साइबर सेल के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई है। आरोपी के पास से विदेशी वर्चुअल नंबर भी मिले हैं। आरोपी सिर्फ नोट नहीं बल्कि साइबर ठगी के लिए बैंक खाता भी बेचता था। पुलिस पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
यह भी पढ़े : ‘अंग्रेजी होती राष्ट्रभाषा तो देश में नहीं होती नफरत’, पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान; छेड़ी नई बहस
अरेरा कॉलोनी में रह रहा था आरोपित
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम भोपाल में शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित अरेरा कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ सितंबर 2024 से रह रहा है। आरोपित ने पूर्व में जर्मनी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उसे बीच में छोड़कर यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की। इसी दौरान उसका संपर्क भोपाल की एक युवती से हुआ और सितंबर 2024 में उससे शादी करने के बाद यहां किराये के कमरे में रहने लगा।
