राजा रघुवंशी मर्डर केस: राज समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सोनम पर 12 मई को फैसला
Raj Kushwaha Bail Denied: शिलांग कोर्ट ने राजा रघुवंशी मर्डर केस के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सोनम की जमानत के खिलाफ लगी याचिका पर 12 मई को सुनवाई होगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Raja Raghuvanshi Case Update: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले में शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं, जिससे उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, अदालत ने राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका पर भी सुनवाई करते हुए उसे नामंजूर कर दिया। इसके अलावा आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी कोर्ट ने खारिज कर दी हैं। हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले के विस्तृत कारण अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं और आदेश की कॉपी का इंतजार किया जा रहा है।
सोनम की जमानत के खिलाफ याचिका
इस बीच मामले में एक अन्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती के घेरे में आ गई है। मेघालय सरकार ने इस जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। सरकार का कहना है कि मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच को देखते हुए आरोपी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
DAVV में पहली बार MBA प्रोग्राम को मंजूरी, 2026-27 से दो नए बीटेक कोर्स भी होंगे शुरू
राजधानी भोपाल के 35 इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, कई जगह 6 घंटे तक चलेगा मेंटेनेंस, देखें पूरा शेड्यूल
राजधानी की फिनिक्स गैस एजेंसी के खिलाफ जांच में कई खुलासे, हर महीने उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली
MP Weather Report: प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
12 मई को होगी सुनवाई
मेघालय सरकार द्वारा दाखिल याचिका पर अब 12 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस फैसले को मामले में एक अहम मोड़ माना जा रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें : सगाई टूटने से नाराज युवक की करतूत, प्रेमिका की मां को 250 फीट गहरी खाई में धकेला
डिप्टी सीएम ने जांच को सही ठहराया
इधर पुलिस जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी और जांच एजेंसियों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अदालतों में जमानत संबंधी फैसले अलग-अलग परिस्थितियों में लिए जाते हैं, लेकिन इससे पुलिस जांच की गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं उठता।
