7 मई को नेशनल हाईवे जाम करेगी MP कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान; कहा- आज पोल हो जाए तो जीतेगी कांग्रेस
Congress Protest On 7 May: कांग्रेस मध्यप्रदेश में 7 मई को नेशनल हाइवे जाम करेगी, बड़वानी से मुरैना तक जाम होगा। इस दौरान पटवारी ने यह भी कहा कि अगर आज प्रदेश में पोल हो जाएं तो कांग्रेस जीतेगी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
जीतू पटवारी (सोर्स- स्पोशल मीडिया)
Congress Block National Highway On 7 May: कांग्रेस मध्य प्रदेश में 7 मई को नेशनल हाइवे जाम करेगी। बड़वानी से मुरैना तक जाम होगा। इस रोड के हर जिले में जाम होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह एलान किया । उन्होंने मंडियों में बिक रहे गेहूं और धान पर भाव का अंतर देने की मांग की। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है कि आज यदि मध्य प्रदेश का एक्जिट पोल करा लिया जाए तो प्रदेश की भाजपा सरकार 90-10 के अंतर से हार जाएगी,
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि जनता में बहुत गुस्सा है लगातार सरकारी लापरवाही से मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं, अब भाजपा सरकार की प्रदेश से उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कई बड़े आरोप लगाए हैं।
प्रदेश सरकार पर लगाए यह बड़े आरोप
मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कफ सिरप से हुई मौतों, बरगी में हुई मौतों, इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों सहित अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब बरगी में लोग जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे थे, मां बेटे का शव निकल रहा था तब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजभवन में लोकनृत्य देख रहे थे, ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: घुवारा में मृत शिक्षक की जनगणना में लगाई ड्यूटी, प्रशासन पर उठे सवाल; बड़ामलहरा SDM ने झाड़ा पलड़ा
‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
‘गुरु गुड़ रह गया…’, दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
न्यायपालिका पर भी सवाल
असलम चमड़ा और यासीन मछली को जमानत मिलने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले कि फैसले सरकार प्रभावित करती है। समाज में एक परसेप्शन है। ये मैं नहीं कह रहा। पहले का परसेप्शन ये था कि कुछ जज बेईमान हैं, अब परसेप्शन है कि बहुत कम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे जीतू
जीतू पटवारी ने कहा बरगी की घटना पर विभागीय मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है उन्हें ये ही नहीं पता कि एनजीटी के आदेश क्या हैं, लाइफ जैकेट के लिए क्या नियम है, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सरकारी लापरवाही से लगातार मौतें हो रही हैं लेकिन राजनैतिक जवाबदेही शून्य है। मुख्यमंत्री का मूल दायित्व वे भूल चुके हैं। उन्होंने कहा मैं आज देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूँ कि मध्य प्रदेश की गवर्नेंस शून्य है इसलिए केंद्र को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
दिग्विजय ने मेरी तारीफ की
दिग्विजय सिंह के बयान पर पटवारी बोले कि प्रदेश अध्यक्ष की दिल्ली में पकड़ नहीं होना चाहिए क्या? दिग्विजय ने मेरी तारीफ की है। शिष्य जब अच्छा काम करता है तो गुरु गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा बहुत हार्ड वर्किंग कर रहे हैं, उन्होंने मेरी तारीफ की है।
