अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई महिंद्रा XEV 9e
Mahindra XEV 9e CM Convoy: CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। उनके काफिले में महिंद्रा XEV 9e शामिल की गई है। वाहन को MP 02 VB 2047 नंबर मिला है, जो विकसित भारत के संकल्प का संदेश देता है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सीएम की इलेक्ट्रिक कार (फोटो सोर्स- नवभारत)
CM Mohan Yadav Electric Car: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से सफर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e खरीदी गई है, जो बुधवार से मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा बन जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार शाम दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे और इस दौरान वे मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक पहली बार नई इलेक्ट्रिक कार में सफर करेंगे। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
XEV 9e का विशेष नंबर
मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल की गई महिंद्रा XEV 9e को विशेष नंबर MP 02 VB 2047 आवंटित किया गया है। इस नंबर में ‘VB’ का अर्थ विकसित भारत बताया गया है, जबकि ‘2047’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम के काफिले में शामिल करने से पहले गाड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से कई मॉडिफिकेशन किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
दिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना
Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास
‘RSS का एजेंडा राष्ट्रवादी है तो एक बार नहीं 100 बार लागू करेंगे’ UCC पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान- VIDEO
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह नंबर केवल एक वाहन पहचान नहीं बल्कि विकसित भारत और हरित ऊर्जा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इसके माध्यम से आम जनता को स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देने की कोशिश की गई है।
फुल चार्ज में 500 किलोमीटर रेंज
महिंद्रा कंपनी का दावा है कि XEV 9e एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक फीचर्स से लैस यह इलेक्ट्रिक एसयूवी देश में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में छिड़ा पोस्टर वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया ‘पंचमुखी नाग’, आमने-सामने नेता
स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री के काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए जाने को राज्य में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आम लोगों के बीच भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
