भोपाल में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत, फिलहाल राहत; डॉक्टरों ने दी 24 घंटे निगरानी की सलाह
Bhopal News: भोपाल में बुधवार शाम स्विमिंग के दौरान 4 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें 24 घंटे की निगरानी में रखने को कहा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
भोपाल में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी चार बच्चों की तबीयत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Prakash Taran Pushkar Swimming Pool Incident: भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग के दौरान करीब चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन बच्चों को तुरंत जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। स्विमिंग के दौरान दो बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। उस समय प्रकाश तरण पुष्कर में कई बच्चे स्विमिंग कर रहे थे, तभी कुछ बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजन सचिन जैन ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी आध्या जैन भी वहां स्विमिंग के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि पूल में करीब 20 से 25 बच्चे मौजूद थे और जो बच्चे पानी में थे, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उनकी बेटी आध्या समेत दो बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
डॉक्टरों ने बच्चों के परिजनों को दी यह सलाह
सचिन जैन ने बताया कि जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, उन पर डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे तक निगरानी रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को वहां मौजूद महिलाएं तत्काल जेपी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! जून के आखिरी हफ्ते में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट; देखें लिस्ट
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PG डिग्री होने पर भी नहीं मिलेगी मिडिल स्कूल में नौकरी; ग्रेजुएशन की शर्त अनिवार्य
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में ₹500 के टिकट पर सीधे गर्भगृह से होंगे शीघ्र दर्शन; बिचौलियों का सिंडिकेट ध्वस्त
MP News: मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए 30,055 करोड़ रुपये मंजूर
इस वजह से बिगड़ी बच्चों की तबीयत
प्रकाश तरण पुष्कर के मैनेजर हेमंत जारिया ने बताया कि स्विमिंग पूल के पाइप में समस्या आने के कारण क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया था। उन्होंने कहा कि हवा के चलते गैस फैल गई, जिसके बाद बच्चों को खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। एहतियात के तौर पर बच्चों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि गैस लीकेज की जानकारी मिलते ही तत्काल टंकी बदल दी गई।
यह भी पढ़ें: भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! जून के आखिरी हफ्ते में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट; देखें लिस्ट
आध्या के पिता ने क्या कहा?
आध्या के पिता सचिन जैन ने बताया कि उनकी बेटी की हालत अचानक काफी बिगड़ गई थी और वह बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंच गई थी। वहां मौजूद महिलाएं उसे तुरंत अस्पताल लेकर गईं। उन्होंने बताया कि बेटी को करीब 20 मिनट तक लगातार खांसी आती रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने जरूरी उपचार किया। इलाज के बाद उसे घर ले जाया गया है और डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे तक निगरानी रखने की सलाह दी है। बता दें कि यह मामला राजधानी भोपाल का है। जिसने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।
