Bhopal Machli Family Case: प्रियंक कानूनगो की पुलिस को चेतावनी, बख्शे नहीं जाएंगे अफसर
Priyank Kanungo News: राजधानी भोपाल के चर्चित मछली परिवार केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सख्त चेतावनी दी है।
- Written By: प्रीतेश जैन
प्रियंक कानूनगो, NHRC मेंबर (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Machli Family Case: राजधानी भोपाल के चर्चित मछली परिवार केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एंट्री होने से मामला फिर गरमा गया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अब तक की कार्रवाई असंतोषजनक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जब हम इस मामले की औपचारिक जांच शुरू कराएंगे तो लापरवाही करने वाले अफसरों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी।
कोर्ट से छिपाई जा रही जानकारी
मामले में पुलिस द्वारा यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली और उसके परिवार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई से असंतुष्ट प्रियंक के मुताबिक इस मामले में पुलिस के पास जो जानकारी है और जो जानकारी अदालत में पेश की गई है उससे वे पूरी तरह अवगत हैं। प्रियंक का कहना है कि पुलिस द्वारा कोर्ट से जानकारी छिपाई जा रही है। ऐसे में आयोग इस मामले पर पूरी नजर रख रहा है।
क्या है मछली परिवार केस
जुलाई 2025 में पुलिस ने लिंक रोड नंबर-2 से यासीन मछली और उसके चाचा शाहवर मछली को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस को उनके पास से MD ड्रग्स, पिस्टल और मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मछली परिवार के खिलाफ ड्रग तस्करी, यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे करने जैसे गंभीर अपराध सामने आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘तरबूज से तौबा’, 4 लोगों की मौत का कारण बने इस फल की वजह से मुंबई में दहशत, विसरा रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल, 15 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आराेपी अरेस्ट
मीरा रोड में चाकूबाजी से सनसनी: ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, मना करने पर चाकू से वार
MP विधानसभा में नारी शक्ति वंदन संकल्प पारित, सदन में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस महिला विरोधी
ये भी पढ़ें : इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
मछली परिवार के खिलाफ कई गंभीर अपराध सामने आने के बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों पर 13 FIR दर्ज की थीं। साथ ही प्रशासन ने मछली परिवार द्वारा 100 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन भी मुक्त कराई थी, जो मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। हाल ही में शारिक मछली समेत अन्य परिजनों से क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल मामलों में पूछताछ भी की है।
