Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में IPS अधिकारी और जज की 17 वर्षीय बेटी की मौत, सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Suicide Case Police Investigation: भोपाल में IPS संजीव कंचन की बेटी के सुसाइड मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन खुदकुशी का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 28, 2026 | 12:05 PM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhopal IPS Daughter Suicide Case: राजधानी भोपाल में आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन और जज रेणुका कंचन की 17 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर तनाव में थी, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार छात्रा भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती थी। उसने हाल ही में 10वीं कक्षा पास कर 11वीं में प्रवेश लिया था। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे और अपने-अपने कार्यालय में थे।

बेटी के पास मोबाइल देखकर दी थी समझाइश

पुलिस को दिए बयान में छात्रा की मां रेणुका कंचन ने बताया कि उन्होंने बेटी को मोबाइल नहीं दिलाया था। हाल ही में उसके पास एक मोबाइल फोन देखा गया, जिसके बारे में पूछताछ और समझाइश दी गई थी। इसके बाद वह नाराज हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन पर उठे सवाल

बघेली पकौड़ों के मुरीद हुए जीतू पटवारी, मैहर में लिया स्वाद का आनंद, कहा- क्षेत्रीय व्यंजनों का मजा अलग

इंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही

भोपाल में ईद की रौनक: ईदगाह में अदा हुई नमाज, अमन और भाईचारे का दिया संदेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

‘मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी’

मामले में उमेश तिवारी ने बताया कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा ‘मम्मी-पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। आई एम सॉरी।’ हालांकि, नोट में आत्महत्या के कारण का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें : बघेली पकौड़ों के मुरीद हुए जीतू पटवारी, मैहर में लिया स्वाद का आनंद, कहा- क्षेत्रीय व्यंजनों का मजा अलग

3 महीने की उम्र में बच्ची को लिया था गोद

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुष्टि की है कि दंपती ने छात्रा को तीन महीने की उम्र में विधिवत गोद लिया था और उसका पालन-पोषण किया था। पुलिस अब छात्रा के दोस्तों, सहपाठियों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी और क्या किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Bhopal ips sanjeev kanchan daughter suicide case investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 12:05 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.