बघेली पकौड़ों के मुरीद हुए जीतू पटवारी, मैहर में लिया स्वाद का आनंद, कहा- क्षेत्रीय व्यंजनों का मजा अलग

Bagheli Food Pakoda: मैहर में जीतू पटवारी ने बघेली पकौड़ों का स्वाद लिया। स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। जीतू पटवारी ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों के स्वाद का अलग ही मजा होता है।
Jitu Patwari Maihar Visit
समर्थकों के साथ पकौड़ों का स्वाद लेते जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Jitu Patwari Maihar Visit: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को रीवा और सतना प्रवास से भोपाल लौटते समय मैहर के नेशनल हाईवे-30 बाईपास स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने स्थानीय बघेली व्यंजनों का स्वाद लिया और खास तौर पर बघेली पकौड़ों की जमकर तारीफ की।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रात में अपने समर्थकों के साथ ढाबे पर चाय की चुस्कियों के साथ बघेली खानपान संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पारंपरिक व्यंजन किसी भी क्षेत्र की अलग पहचान होते हैं और इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

पटवारी ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

प्रदेश कांग्रेस चीफ के यहां पहुंचने की जानकारी मिलते ही ढाबे में लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे क्षेत्रीय समस्याओं, सड़क व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। जीतू पटवारी ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है।

लोगों ने पटवारी के साथ खिंचवाई फोटो

मौके पर मौजूद लोगों ने उनके सरल और सहज व्यवहार की सराहना की। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान राजनीतिक माहौल के बीच स्थानीय व्यंजनों और बघेली संस्कृति की चर्चा भी खूब होती रही। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पटवारी के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्यों खास हैं बघेली पकौड़े?

पटवारी को पसंद आने वाले ये विशेष पकौड़े अपने अनोखे स्वाद और देसी अंदाज के लिए आसपास के जिलों में काफी प्रसिद्ध हैं। बेसन में स्थानीय मसालों, हरी मिर्च, प्याज, आलू और अन्य पारंपरिक सामग्री को मिलाकर तैयार किए जाने वाले ये पकौड़े धीमी आंच पर तले जाते हैं, जिससे इनमें खास देसी स्वाद आता है। इसके साथ परोसी जाने वाली हरी धनिया और लहसुन की चटनी लोगों को बेहद पसंद आती है। हाईवे से गुजरने वाले यात्री यहां रुककर अक्सर बघेली चाय और पकौड़ों का आनंद लेते नजर आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com