भोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
Bhopal Police Alert For Friday Namaz: राजधानी में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
पुलिस फोर्स (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal News: राजधानी भोपाल में आज जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ड्रोन और CCTV फुटेज से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी पुलिस की नजर है। सुबह से ही शहर के अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
दरअसल, हाल ही में एक विवाद से जुड़े मामले को लेकर तनाव की आशंका जताई जा रही है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन गौतम ने आरोप लगाया था कि कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
मोहसिन ने गोविंदपुरा मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बावजूद एहतियातन शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
धार्मिक नेताओं की शांति की अपील
भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों या उकसावे में न आएं। उन्होंने नागरिकों से शहर में अमन कायम रखने की अपील की।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानें प्रमुख शहरों का नया रेट
संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और कानून व्यवस्था में सहयोग करें। शहर के पुराने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इतवारा क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा ताजुल मसाजिद, बुधवारा स्थित कुलसुम बिया मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और पीरगेट क्षेत्र में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
