Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 दिन का राशन लेकर भोपाल पहुंचे किसान, बीच सड़क पर दाल-बाटी बनाते प्रदर्शनकारी; ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल!

Farmers Protest Bhopal: भोपाल में किसानों का उग्र आंदोलन और अनोखा अंदाज, मूंग खरीदी पर अड़े किसानों ने बीच सड़क पर बनाई दाल-बाटी, ठप्प हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 28, 2026 | 10:14 PM

भोपाल में बीच सड़क पर किसान बना रहे दाल-बाटी (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Kisan Paidal Yatra Bhopal Update: मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों ने कमर कस ली है। बता दें कि हजारों की संख्या में किसान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। मूंग की 100% सरकारी खरीदी को लेकर प्रदर्शनभोपाल में मूंग की 100% सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार किसानों की प्रमुख मांग है।

इस बीच शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल होती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि, इस दौरान प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस आंदोलन की एक अनोखी तस्वीर नवभारत लाइव के कैमरे में कैद हुई है।

बीच सड़क पर किसान बना रहे दाल-बाटी

प्रदर्शनकारी किसान बीच सड़क पर दाल-बाटी बना रहे हैं। बता दें कि ऐसे जन आंदोलन के बीच में ऐसी तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे किसान सीएम हाउस का घेराव न कर सकें।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO

नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO

“पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ…” भोपाल में भारी बवाल के बीच आया नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार का बयान

भोपाल बना आंदोलन का अखाड़ा! सड़क जाम कर किसानों ने बनाई बाटी, सरकार पर दबाव…#bhopalnews #farmersprotest #MPNews pic.twitter.com/F5LHOo1QYX — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 28, 2026

7 दिन का राशन लेकर भोपाल पहुंचे किसान

बता दें कि, किसान आंदोलन पूरी तैयारी के साथ राजधानी पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान एक किसान ने बताया कि वह हर तरह की तैयारी के साथ आए हैं और अपनी मांगों को मनवा कर ही अपने घर लौटेंगे। साथ ही वह अपने साथ सात दिनों का राशन भी लेकर आए हैं।

भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, कटारा हिल्स रोड पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

बता दें कि, मंगलवार शाम किसानों का जत्था 11 मील क्षेत्र में लगी बैरिकेडिंग को पार करते हुए सावरकर सेतु के नीचे तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाते रहे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयारी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO

किसानों के भोपाल पहुंचने से पहले ही जिला प्रशासन ने नर्मदापुरम से राजधानी आने वाले मार्ग को सील कर दिया था। वहीं, 11 मील से ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के कारण कटारा हिल्स रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन मौके पर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Bhopal farmers protest tractor trolley traffic congestion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.