Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ…” भोपाल में भारी बवाल के बीच आया नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार का बयान

Umang Singhar Statement: भोपाल में किसानों के महा-संग्राम के बीच आया नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान, कहा- पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 28, 2026 | 09:33 PM

किसान आंदोलन पर आया उमंग सिंघार का बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kisan Kranti Paidal Yatra Update: मध्य प्रदेश में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हजारों की संख्या में किसान सीएम हाउस की तरफ कूच कर रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे शहर में ट्रैफिक संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने सभी मेन रूटों को डायवर्ट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एम्स, बागमुगलिया रोड, मिसरोद, सलैया और विध्यानगर जैसे मुख्य छेत्र पूरी तरह से पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह वह इलाके हैं, जिससे होते हुए रोज हजारों लोग अपने घर जाते हैं। इस दौरान उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम हाउस की ओर कूच की तैयारी में किसान

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नवभारत लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि उनका लक्ष्य सीएम हाउस का घेराव करना है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह वापस नहीं लौटेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयारी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO

रीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल

EXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे

भोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच

मुख्यमंत्री जी किसानों के प्रतिनिधियों से तुरंत बातचीत करें- उमंग सिंघार

इस प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उमंग सिंघर लिखते हैं कि अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान भोपाल पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे वापस नहीं लौटेंगे। प्रशासन ने किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल लगाया है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार की सख़्ती या अन्याय स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे लिखा मुख्यमंत्री जी, किसानों के प्रतिनिधियों से तुरंत बातचीत करें, उनकी माँगों पर सकारात्मक निर्णय लें और स्थिति का समाधान संवाद के माध्यम से करें।

यह भी पढ़ें: भोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयारी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO

पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है- उमंग सिंघार

उमंग सिघार ने आगे लिखा कि पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हक की इस लड़ाई में हर कदम पर उनका साथ देगी। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब किसानों का आक्रोश सरकार के खिलाफ चरम पर है और वह हर हाल में अपनी मांगे मनवाना चाहते हैं।

Umang singhar supports farmers bhopal protest congress statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 09:32 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.