Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में किसानों का महा-संग्राम, पूरी तैयारी में प्रदर्शनकारी; भारी पुलिस बल तैनात- देखें VIDEO

Farmers Protest MP: भोपाल में किसानों का बड़ा हल्लाबोल, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे हजारों किसान, सीएम हाउस की ओर कूच से पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 28, 2026 | 09:59 PM

भोपाल में किसानों का महा-संग्राम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kisan Kranti Paidal Yatra Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में किसानों का पैदल मार्च मंगलवार शाम राजधानी भोपाल पहुंच गया। 11 मील तिराहे पर लगी बैरिकेडिंग के पास किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी भोपाल में प्रवेश कर गए। इसके बाद किसान सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे।

किसानों के राजधानी में पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सीएम हाउस की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

अब तक 2 हजार किसान भोपाल में कर चुके प्रवेश

प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 2,000 किसान भोपाल में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि किसान संगठनों का दावा है कि यह संख्या 8,000 के करीब है। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

सम्बंधित ख़बरें

नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO

7 दिन का राशन लेकर भोपाल आए किसान, बीच सड़क पर दाल-बाटी बनाते प्रदर्शनकारी; ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल!

“पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ…” भोपाल में भारी बवाल के बीच आया नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार का बयान

रीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Police personnel were deployed to stop the farmers during their march from Narmadapuram towards Chief Minister Mohan Yadav’s residence, over 100% procurement of moong crops at the Minimum Support Price (MSP) and other issues. pic.twitter.com/CFmzXBidto — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 28, 2026

सीएम हाउस घेरने की कोशिश में किसान

बता दें कि, किसान अपनी मुख्य मांग जिनमें मूंग की 100% सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वह ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नवभारत लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि उनका लक्ष्य सीएम हाउस का घेराव करना है।

किसानों को मिला उमंग सिंघार का समर्थन

इस प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उमंग सिंघर लिखते हैं कि अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान भोपाल पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे वापस नहीं लौटेंगे। प्रशासन ने किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल लगाया है।

यह भी पढ़ें: नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की सख़्ती या अन्याय स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री जी, किसानों के प्रतिनिधियों से तुरंत बातचीत करें, उनकी माँगों पर सकारात्मक निर्णय लें और स्थिति का समाधान संवाद के माध्यम से करें।

Bhopal farmers protest heavy police deployment video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 09:05 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.