Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में EX गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार, बचाने आई बहन को भी नहीं बख्शा

Bhopal Knife Attack: भोपाल में युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आई बड़ी बहन भी घायल हुई। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 04, 2026 | 01:25 PM

पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन पर हमला करता आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Ex Girlfriend Stab Attack: राजधानी भोपाल में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे बचाने आई बड़ी बहन पर भी हमला किया, जिससे उसके बाएं गाल पर गहरा घाव हो गया।

छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक, शंकर नगर इलाके में 23 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहन के साथ घर जा रही थी, तभी प्रीत नगर निवासी अक्षय चंदेल ने दोनों का रास्ता रोक लिया। वह पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा।

अचानक चाकू निकाला और कर दिया हमला

कुछ देर कहासुनी के बाद अक्षय ने जेब से चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले अपनी पूर्व प्रेमिका को निशाना बनाया। उसने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर लगातार कई वार किए। अचानक हुए हमले में युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी कई वार कर चुका था।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गया सेना का जवान तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

महू: जनसुनवाई में फूटा आदिवासी युवती का गुस्सा, SDM को सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Urban Forest Scheme MP: शहरीकरण के बीच पर्यावरण का ‘सशक्त ब्लू-प्रिंट’ बनी मध्य प्रदेश की ‘नगर वन योजना

Mandla News: नर्मदा स्वच्छता जांच के दौरान विवाद, कर्मचारी ने लगाया प्रियंक कानूनगो पर प्रताड़ना का आरोप

बचाने आई बहन को भी चाकू मारा

हमले के दौरान युवती की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे आई। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। वार उसके बाएं गाल पर लगा, जिससे चेहरे पर गहरा कट हो गया। दोनों बहनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। भागने से पहले उसने घायल युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया।

युवती की हालत गंभीर

हमले में गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बड़ी बहन को भी चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी अक्षय चंदेल के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : रीवा में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गया सेना का जवान तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

पहले लिव-इन में रहते थे दोनों

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्षय चंदेल और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती ने आरोपी से दूरी बना ली और परिवार के साथ रहने लगी। पुलिस का मानना है कि आरोपी इसी बात से रंजिश रखे हुए था। पुरानी नाराजगी और विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Bhopal ex girlfriend stab attack cctv video akshay chandel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 01:25 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.