रीवा में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गया सेना का जवान तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
SDRF Rescue Operation: रीवा के सिलपरा नहर में भाई-बहन के साथ नहाने गया सेना का जवान तेज बहाव में बह गया। SDRF, होमगार्ड और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बहाव के चलते दिक्कत हो रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
कनाल और लापता जवान (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Rewa Army Jawan Drowned In Canal: रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरा नहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भारतीय सेना का एक जवान तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
जानकारी के अनुसार, जवान अपने भाई और बहन के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक नहर में पानी का बहाव तेज हो गया, जिसकी चपेट में वह आ गया और देखते ही देखते बहकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पानी के तेज बहाव में बहा जवान
हेडक्वार्टर डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना सूचनाकर्ता विभव द्विवेदी द्वारा बिछिया थाना पुलिस को दी गई थी। सूचना में बताया गया कि वे अपने भाई और बहन के साथ सिलपरा नहर पर नहाने गए थे। दोनों भाई नहर किनारे बैठे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और उनका भाई उसकी चपेट में आकर बह गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
सिवनी के घंसौर में जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, टपकती छत के नीचे तिरपाल लगाकर चल रही क्लास
छुट्टियों में घर आया था जवान
बताया जा रहा है कि लापता युवक भारतीय सेना में पदस्थ है और छुट्टियों पर अपने घर आया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बहाव ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत
नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जल संसाधन विभाग से संपर्क कर नहर के पानी को नियंत्रित करने या बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि खोज अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला और पति समर्थ जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती, परिजनों को नहीं मिलेगी PM रिपोर्ट
SDRF की टीम लगातार चला रही सर्च ऑपरेशन
अधिकारियों का कहना है कि जवान की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
