राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, AI से अश्लील फोटो बनाकर परेशान करते थे 2 युवक
11th Class Student Suicide: राजधानी भोपाल में 11वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। पीड़ित परिजनों ने 2 युवकों पर AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Student Suicide Case: राजधानी भोपाल में 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने 2 युवकों पर प्रताड़ित करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़के मार्फ किए हुए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करते थे, जिससे परेशान होकर छात्रा ने ये कदम उठाया।
इधर पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
11वीं में पढ़ती थी छात्रा
ऐशबाग इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय छात्रा 11वीं में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं। छात्रा के चाचा के मुताबिक छोला इलाके में रहने वाला एक युवक और उसका दोस्त लड़की को लगातार परेशान कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
AI से बनाई लड़की की अश्लील फोटो
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने AI की मदद से लड़की की अश्लील फोटो तैयार की थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा के साथ आए दिन गलत हरकतें करते थे। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को भी दी थी। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपियों ने लड़की के पिता से बदसलूकी की।
ये भी पढ़ें : भोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
परिजनों ने शव को फंदे से उतारा
बदनामी के डर से पीड़िता के परिजनों ने भोपाल पुलिस में शिकायत नहीं की। लड़की के चाचा का कहना है कि गुरुवार रात तक भतीजी का व्यवहार सामान्य था। अचानक उसने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसकी छोटी बहन कमरे में पहुंची तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
