Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का वार्ड स्तर पर मंथन, जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी का नया नारा- 'दारू पर नहीं दाम पर नहीं, मोहर लगेगी घनश्याम सिंह पर', अफसरों की हवाई यात्रा और होटलों में बैठकों पर रोक को लेकर उठाए सवाल।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 18, 2026 | 02:58 PM

दतिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Jitu Patwari In Datia: मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस की ओर से अब वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति जनसंपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा।

जीतू पटवारी ने उठाए कई गंभीर सवाल

जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भोपाल के जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। उन्होंने सरकार के अधिकारियों के विदेश दौरों पर रोक लगाने और सरकारी यात्राओं से जुड़े नियमों को लेकर भी सवाल उठाए। पटवारी ने दावा किया कि अब सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगाई गई है। साथ ही सरकारी अधिकारियों को केवल इकोनॉमी क्लास में हवाई यात्रा करने और अगले दो साल तक होटलों में सरकारी बैठकें नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कुर्सी बचाने के लिए छुआछूत का ढोंग? मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर गरमाया विवाद; जानें पूरा मामला

बलराम कृषि महोत्सव 2026: धार में जुटे हजारों किसान, CM मोहन यादव ने आत्मनिर्भर खेती का दिखाया नया रास्ता

सलकनपुर बिजासन देवी मंदिर ट्रस्ट को भंग कर CBI जांच की मांग; पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का बड़ा हमला

दिग्विजय सिंह ने छोड़ा X अकाउंट और मोबाइल नंबर, अब सचिव संभालेंगे जिम्मेदारी; 20 अक्टूबर से निकालेंगे पदयात्रा

जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दिया नया नारा

दतिया उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में नया चुनावी नारा भी दिया। उन्होंने कहादारू पर नहीं दाम पर नहीं मोहर लगेगी कुंवर घनश्याम सिंह पर।
वहीं जीतू पटवारी ने भाजपा पर चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में बहुत पैसा बांटा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक वोट को पांच हजार रुपये में खरीदने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: सलकनपुर बिजासन देवी मंदिर ट्रस्ट को भंग कर CBI जांच की मांग; पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का बड़ा हमला

हालांकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जीतू पटवारी के इन आरोपों पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस जहां वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है, वहीं भाजपा भी लगातार जनसंपर्क और चुनावी बैठकों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने में जुटी हुई है।

Datia by election congress ward level strategy jitu patwari target bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 02:44 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Datia News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.