- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal Truck Full Of Meat Packets Seized Protest Outside Phq Hindu Outfits Vandalism
विदेश जा रहा था गौमांस? बीफ से भरा ट्रक पकड़ाते ही भड़के लोग, जमकर हुई तोड़फोड़ और कटा बवाल
Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल में बीती रात माहौल तब बेहद तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस मुख्यालय (PHQ) के ठीक सामने मांस के पैकेटों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। अंदर भारी मात्रा में मांस के पैकेट मिले।
- Written By: सौरभ शर्मा

Bhopal Meat Truck Seiz: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती रात माहौल तब बेहद तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस मुख्यालय (PHQ) के ठीक सामने मांस के पैकेटों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। बुधवार रात करीब 12 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस ट्रक को रोका, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तलाशी लेने पर जब अंदर भारी मात्रा में मांस के पैकेट मिले, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।
गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि पैकेटों में गौ मांस भरा हुआ है। यह खबर आग की तरह फैलते ही भीड़ बेकाबू हो गई और आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए जहांगीराबाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची और भारी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत मांस के सैंपल को जांच के लिए पशु चिकित्सालय में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, मौके से एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
हैदराबाद के रास्ते विदेश भेजने की साजिश
इस घटना को लेकर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं को पिछले कई दिनों से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि शहर के एक स्लाटर हाउस में संदिग्ध मांस को काटा जा रहा है। सूचना यह भी थी कि इस मांस को पैकेट में पैक करके हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेशों में सप्लाई करने का काम किया जा रहा है। इसी पुख्ता सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने जाल बिछाया और घेराबंदी करके ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनका शक यकीन में बदल गया जब ट्रक के अंदर से भारी तादाद में मांस के पैकेट बरामद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
3 साल की जेल और 30 दिन का अल्टीमेटम…दतिया विधायक राजेंद्र भारती पर कोर्ट का बड़ा फैसला; कांग्रेस को लगा झटका
यह भी पढ़ें: पेट से हरामी पैदा होता तब…AIMIM नेता ने नीतीश-निषाद को दी खुली धमकी, कहा- UP में हो, इसलिए बच गए
मास्टरमाइंड पर हो तत्काल सख्त कार्रवाई
संगठन के लोगों ने प्रशासन से इस मामले में लिप्त सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर तिवारी ने जोर देकर कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मांस तस्करी के इस पूरे खेल के पीछे जो मास्टरमाइंड है, उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि यह केवल एक ट्रक का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Bhopal truck full of meat packets seized protest outside phq hindu outfits vandalism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMIPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
Apr 02, 2026 | 08:23 PMअमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
Apr 02, 2026 | 08:14 PMईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ‘B-1 ब्रिज’ तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Apr 02, 2026 | 08:11 PMनागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
Apr 02, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














