Bhopal स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 5 सेकंड में 5 बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक-VIDEO
Bhopal Station Video: जानकारी के अनुसार ट्रेन की स्पीड करीब 40 किमी प्रति घंटा थी। इसी रफ्तार में युवक के कई बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने से उसे बेहद गंभीर चोटें आईं।
- Written By: मनोज आर्या
घटना के दौरान की तस्वीर, (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)
Bhopal Railway Station Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन से एक दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, तेज रफ्तार से चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में एक यात्री ट्रेन से गिर जाता है और करीब 5 सेकंड की वीडियो में वह 4 से 5 बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घसीटता हुआ नजर आता है। अंत में वह ट्रेन के नीचे दब जाता है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना 31 मार्च की रात की है जब युवक भोपाल इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन खुलने के बाद चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर गया था। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। इस घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है।
चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में हादसा
वीडियो के पहले ही सेकंड में युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन के साथ दौड़ता हुआ नजर आता है। अगले ही सेकंड वह कोच के गेट के साइड हिस्से से टकरा जाता है। करीब 3 सेकंड के भीतर वह सीधे गेट से टकराता है और चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है। महज 5 सेकंड के अंदर वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच 4 से 5 बार घूमता है। इसके बाद अगले 6 सेकंड में वह ट्रेन के नीचे की ओर खिंचता चला जाता है और वीडियो से ओझल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
भोपाल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- यह राजनीतिक पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट
एमपी बना देश का चीता स्टेट, कूनो नेशनल पार्क में अब हैं कुल 53 चीते; IIFM से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
भोपाल ब्रेकिंग… भोपाल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल 5 सेकंड में 4-5 बार ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश में बड़ा हादसा घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, युवक का हमीदिया अस्पताल में चल रहा इलाज pic.twitter.com/KmqORjcErd — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) April 3, 2026
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह घटना Bhopal रेलवे स्टेशन की है, जो 31 मार्च की रात करीब 11:31 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 की है। उस समय 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी, तभी युवक इसकी चपेट में आ गया।
40 किमी/घंटा की रफ्तार बनी जानलेवा
जानकारी के अनुसार ट्रेन की स्पीड करीब 40 किमी प्रति घंटा थी। इसी रफ्तार में युवक के कई बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने से उसे बेहद गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने 108 एंबुलेंस बुलाकर युवक को भोपाल (Bhopal) के हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी के अनुसार युवक की हालत अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे बयान देने की स्थिति में नहीं बताया है। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?
जेब में रखा मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बिहार का निवासी और करीब 25-26 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शी हल्के भाई लोधी ने बताया कि हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई थी। जीआरपी के कहने पर वह इंसानियत के नाते घायल युवक के साथ अस्पताल तक गया। उसके मुताबिक युवक की हालत बेहद गंभीर थी, उसका एक हाथ टूट चुका था और सिर में गहरी चोट थी, लेकिन इसके बावजूद वह सांस ले रहा था और दर्द से कराह रहा था।
