Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल: फीनिक्स HPCL गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 18 हजार उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर?

Bhopal Gas Agency News Update: भोपाल में फीनिक्स HPCL गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, 18 हजार उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, अन्य एजेंसियों के माध्यम से जारी रहेगी सप्लाई

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Apr 29, 2026 | 05:07 PM

एचपी गैस(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Gas Agency License News: राजधानी भोपाल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एजेंसी में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई है। जांच में सामने आया कि एजेंसी के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर है। करीब 2000 छोटे (5 किलो) सिलेंडरों का हिसाब नहीं मिला, जबकि 40 भरे सिलेंडर स्टॉक में कम पाए गए। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी पाई गई।

इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर तय दर से अधिक 35 रुपए अतिरिक्त वसूले जाने की शिकायत भी सही पाई गई। साथ ही, समय पर गैस डिलीवरी न करने के मामले भी सामने आए।

नोटिस के बाद सख्त कदम

प्रशासन ने एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एचपीसीएल को लाइसेंस निलंबन की सिफारिश की गई। इसके बाद कंपनी ने तत्काल प्रभाव से लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी से जवाब मांगा गया है कि उसका लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द क्यों न किया जाए। जांच पूरी होने तक एजेंसी की सप्लाई बंद रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पीसी शर्मा बोले- 62 विधायक एकजुट देखकर घबराई भाजपा

भोपाल: NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्मेंद्र प्रधान को दिखाने वाले थे काले झंडे, उमंग सिंघार ने दी प्रतिक्रिया

दिग्विजय सिंह ने किया स्वागत, बोले– इंदौर महापौर पुष्यमित्र के पत्र से मिलेगा न्यायालय में पक्ष रखने का अवसर

सीधी जिला अस्पताल में 53 प्रसूताओं की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, स्वास्थ्य विभाग को जारी किया नोटिस

ये भी पढ़ें: राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दतिया में उपचुनाव लगभग तय; 29 जुलाई को अगली सुनवाई

उपभोक्ताओं को राहत

तेल कंपनी हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। गैस सिलेंडर की बुकिंग पहले की तरह उसी नंबर पर होगी। अब आसपास की अन्य एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडर की सप्लाई जारी रहेगी और घर-घर डिलीवरी की व्यवस्था बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: ‘तू दो कौड़ी की कर्मचारी, मैं IAS अधिकारी हूं, जिससे शिकायत करनी हो कर दे’

‘आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई’

HPCL के सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर पुष्पेंद्र सोडा के मुताबिक, उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। वहीं खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने कहा कि जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिन पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि प्रशासन उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर सख्त है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि गैस सप्लाई प्रभावित न हो और आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।

Bhopal hp gas agengy license suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 11:00 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • LPG
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.